असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा एक करोड़ का गांजा
Edited By Amit Kasana

पकड़ गया गांजा
Edited By Amit Kasana

पकड़ गया गांजा
करीमगंज: असम पुलिस ने शनिवार को 1020 किलो गांजा ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.02 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में गाजे की खेप तस्कर कहां खपाने वाले थे।
पुलिस के अनुसार जिले में गांजा तस्करी की भनक लगी थी। गुप्त सूचना के आधार पर करीमगंज, त्रिपुरा बॉर्डर समेत कई जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान त्रिपुरा से आ रहे ट्रक को जांच के लिए रोका। पूछताछ में ट्रक चालक के हावभाव संदिग्ध मिले। ट्रक की जांच में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
Karimganj, Assam | We recovered 1020 kg of ganja from the truck which was coming from Tripura side. We apprehended the driver of truck identified as Biplab Das. Market value of seized ganja is estimated to be Rs 1.02 crore: Niranjan Das, In-Charge of Churaibari police watch post pic.twitter.com/zQUgA6HBpx
— ANI (@ANI) February 18, 2023
चुराबाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी निरंजन दास के मुताबिक हमने ट्रक चालक बिप्लब दास को भी पकड़ लिया। इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि यह गांजा किस तरह आगे ठिकाने लगाना था और गांजा तस्करी में कौन लोग शामिल हैं। गिरोह के अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी चालू है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: