Assam New Governor: राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। प्रोफेसर जगदीश मुखी की जगह गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को असम के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संदीप मेहता ने कटारिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उनके कैबिनेट सहयोगियों, भाजपा नेताओं और राज्य सरकार के सीनियर अधिकारी शामिल रहे। गुलाब चंद कटारिया उदयपुर, राजस्थान से हैं और वे राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री रह चुके हैं। राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से पहले राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं।
और पढ़िए – एक्ट्रेस तुनिषा सुसाइड केस में आरोपी की जमानत पर फैसला आज, अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर
मंगलवार को राजभवन पहुंचे थे कटारिया
गुलाब चंद कटारिया मंगलवार को राजभवन पहुंचे थे। यहां उनका गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी मंगलवार शाम कटारिया से शिष्टाचार मुलाकात की।
सरमा ने कहा, “आज शाम गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया से शिष्टाचार मुलाकात की। सरमा ने कहा कि गुलाब चंद कटारिया का मां कामाख्या की पवित्र धरती पर स्वागत है। उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन की प्रतीक्षा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
1 hr agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
2 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
12 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
12 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
17 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines