IPS Officer Suicide : असम में एक आईपीएस अधिकारी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह आत्मघाती कदम पत्नी की मौत के बाद उठाया। असम के डीजीपी जीपी सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। आईपीएस अधिकारी शिलादित्य चेतिया राज्य सरकार में गृह और राजनीतिक विभाग के सचिव थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आइए जानते हैं कि कौन थे शिलादित्य चेतिया?
कौन थे आईपीएस शिलादित्य चेतिया?
शिलादित्य चेतिया 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। वर्तमान में वे असम के गृह और राजनीतिक विभाग में बतौर सचिव नियुक्त थे। इससे पहले उन्होंने राज्य के तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपनी सेवा दी थी। वे पिछले चार महीनों से अवकाश पर थे।
यह भी पढ़ें : बेंजामिन बासुमतारी कौन? जो 500 के नोटों की गड्डियों पर सोते मिले, वायरल हुई तस्वीर
पत्नी की कैंसर से हुई थी मौत
असम के डीजीपी जीपी सिंह के अनुसार, शिलादित्य चेतिया की पत्नी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं, जिससे उनकी आज मौत हो गई। पत्नी की मौत के कुछ देर बाद ही शिलादित्य चेतिया ने भी अपनी जान दे दी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आईपीएस अधिकारी की मौत से पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है।
यह भी पढ़ें : हिमंत बिस्वा सरमा के सामने रोने लगी महिला, सीएम बोले- लैंड माफिया को नहीं छोड़ेंगे, देखें Video
पत्नी की बीमारी से परेशान थे IPS अधिकारी
बताया जा रहा है कि शिलादित्य चेतिया अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर काफी परेशान थे। स्थानीय पुलिस ने आईपीएस अधिकारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस उनकी मौत के पीछे की वजह का पता लगा रही है।
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
32 mins agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
34 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
49 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
4 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines