गुवाहाटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक महिला के प्रेमी ने कथित तौर पर उसके 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बच्चे का शव रविवार को शहर के एक झाड़ी इलाके में एक सूटकेस के अंदर मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। जानकारी के अनुसार, महिला ने शनिवार को पुलिस में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
उसने बताया कि बच्चा ट्यूशन के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान पाया कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है और वह जीतूमोनी हलोई नामक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी।
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस को शक होने पर जब जीतूमोनी हलोई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और शव की सही जगह की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, महिला को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या वह इस हत्या में किसी भी रूप में शामिल थी।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर पूरे बिहार को गर्व…’, मंत्री श्रवण और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि
क्या थी हत्या की वजह?
फॉरेंसिक और CID की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जमा किए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन जांच जारी है और जल्द ही सच सामने लाने की कोशिश की जा रही है। महिला के पिता का भी बयान दर्ज किया गया है, जो उसके साथ नहीं रहते हैं। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह दिखाती है कि पारिवारिक रिश्तों की वजह से बच्चों की मासूम जिंदगियों को प्रभावित कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
14 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
15 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
16 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
18 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines