---विज्ञापन---

देश

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात; 20 जिलों के 780 गांव प्रभावित, 1.2 लाख लोग हुए बेघर

Assam Flood: असम में बाढ़ से हालत बिगड़ गए हैं। राज्य के 780 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं जबकि 1.2 लाख लोगों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बुधवार शाम तक राज्य भर के 20 जिले और उप-मंडल प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने अपने शाम के बाढ़ […]

Assam Flood: असम में बाढ़ से हालत बिगड़ गए हैं। राज्य के 780 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं जबकि 1.2 लाख लोगों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बुधवार शाम तक राज्य भर के 20 जिले और उप-मंडल प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने अपने शाम के बाढ़ बुलेटिन में कहा कि 1,19,830 लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जिनमें 48,967 महिलाएं और 17,652 बच्चे शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में आपदा प्रबंधन एजेंसियों की ओर से तैनात नौकाओं से कुल 1,280 लोगों को निकाला गया है। NDRF और SDRF की टीम बाढ़ की स्थिति से निपटने में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे अधिक 565 लोगों को भूटान के पड़ोसी बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के तामुलपुर उप-मंडल से निकाला गया है। विभिन्न जिलों में कुल 1,0591.85 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

---विज्ञापन---

बुधवार को निचले और पश्चिमी असम में बिगड़ी स्थिति

मंगलवार तक ऊपरी असम का लखीमपुर जिला सबसे अधिक प्रभावित था। 24 घंटे बाद यानी बुधवार को निचले और पश्चिमी असम के जिलों में बाढ़ और अधिक भयावह हो गई है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने कहा कि बक्सा जिले में पुथिमारी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जबकि निचले असम की पगलादिया (नलबाड़ी), संकोश (धुबरी) और बेकी (बारपेटा) नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।

---विज्ञापन---

ASDMA रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अधिक 44,707 लोग नलबाड़ी जिले में प्रभावित हुए हैं। इसके बाद बक्सा में 26,571 लोग प्रभावित हुए हैं। लखीमपुर में 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। ASDMA ने कहा कि राज्य में कुल 780 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जबकि दरांग, कामरूप (मेट्रो), कोकराझार, नलबाड़ी जिले और बजाली उप-मंडल शहरी बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

Image

---विज्ञापन---

जानें अगले दो दिनों के लिए IMD की भविष्यवाणी

IMD ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण सलमारा मनाचार, कोकराझार, धुबरी, चिरांग, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, गोलपारा में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि इससे ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों जैसे पुथिमारी, ऐ, बेकी, मानस, पगलादिया, कोपिली, संकोश के जल स्तर में वृद्धि होने की उम्मीद है।

केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, निचले और ऊपरी असम में कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति होने की आशंका है।

---विज्ञापन---

IMD ने गुरुवार को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए येलो चेतावनी जारी की है। इसने अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी से बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है।

First published on: Jun 22, 2023 11:33 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola