असम इंजीनियरिंग कॉलेज (AEC) के हॉस्टल नंबर 7 से एक बेहद हैरान करने वाला और गंभीर मामला सामने आया है. हॉस्टल की ओवरहेड पानी की टंकी में मरा हुआ बंदर मिलने के बाद दूषित पानी के इस्तेमाल से 54 छात्र बीमार पड़ गए. सभी प्रभावित छात्रों को पेट दर्द, उल्टी और तेज बुखार की शिकायत के बाद सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के चलते कॉलेज में होने वाली आगामी सीएटी (CAT) परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.
छात्रों के एक समूह ने खुद टंकी को जांचा तो हुआ खुलासा
छात्र प्रतिनिधि मृथांजयन के अनुसार, दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद जब छात्र हॉस्टल लौटे, तभी से पानी से अजीब बदबू आ रही थी. छात्र इसी पानी का उपयोग पीने, नहाने और खाना पकाने के बर्तनों को धोने के लिए कर रहे थे. बदबू की शिकायत हॉस्टल केयरटेकर से की गई थी, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला और छात्र बीमार पड़ने लगे, तो छात्रों के एक समूह ने खुद टंकी की जांच की. ढक्कन हटाते ही अंदर एक मरा हुआ बंदर तैरता मिला.
हॉस्टल के मेस को दूसरी जगह किया शिफ्ट
सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रणब ज्योति बैश्य ने पुष्टि की कि 54 छात्रों को कैजुअल्टी विभाग में प्राथमिक उपचार दिया गया. तीन छात्रों को अतिरिक्त इलाज के लिए रेफर किया गया, जबकि सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी को भी भर्ती करने की नौबत नहीं आई. मामले पर AEC की प्रिंसिपल डॉ. अमृता गांगुली ने बताया कि प्रशासन ने तुरंत पानी की टंकियों की सफाई कराई और हॉस्टल के मेस को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है. प्रभावित छात्र अब ठीक हैं और कक्षाओं में लौटने लगे हैं.
बंदरों के स्थायी समाधान की मांग
डॉ. गांगुली ने यह भी बताया कि कॉलेज परिसर के पीछे स्थित पहाड़ी पर बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं. अक्सर 300 से 400 बंदरों का झुंड खाने की तलाश में हॉस्टल और कैंपस में घुस जाता है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है. हाल ही में एक छात्र को बंदर ने काट भी लिया था. कॉलेज प्रशासन ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वन विभाग को पत्र लिखकर ठोस कदम उठाने की मांग की है.
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
37 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
41 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines