हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

असम में बीजेपी की आंंधी में गौरव गोगोई की उड़ी सीट, 20,000 वोटों से मिली शिकस्त

असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स पर बड़ा उलटफेर हुआ है. असम की जोरहाट सीट पर हार-जीत का फैसला हो गया है. असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को हार का सामना करना पड़ा है. गौरव गोगोई असम कांग्रेस के चीफ हैं. गौरव गोगोई को बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हरा दिया है. भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने इस सीट पर लगभग 20,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स पर बड़ा उलटफेर हुआ है. असम की जोरहाट सीट पर हार-जीत का फैसला हो गया है. असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को हार का सामना करना पड़ा है. गौरव गोगोई असम कांग्रेस के चीफ हैं. गौरव गोगोई को बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हरा दिया है. भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने इस सीट पर लगभग 20,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से हार गए हैं. गौरतलब है कि गौरव गोगोई ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, जबकि गोस्वामी पांच बार के विधायक हैं. वह इस क्षेत्र के तीन बार असम गण परिषद (एजीपी) के विधायक के तौर पर और दो बार भाजपा विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. भाजपा के टिकट पर वह लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं.

9 अप्रैल को एक ही चरण में हुए थे चुनाव

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान नौ अप्रैल को एक ही चरण में हुआ था. जोरहाट वह सीट है जिसका प्रतिनिधित्व गौरव गोगोई संसद में करते हैं. ये सीट उनके लिए बेहद अहम थी; क्योंकि इसका विधानसभा क्षेत्र 2026 के असम विधानसभा चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक रणक्षेत्रों में से एक बन गया था. अहोम समुदाय के गढ़ में स्थित यह सीट न केवल कांग्रेस पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण थी, बल्कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली BJP के सामने एक मजबूत विकल्प पेश करने के लिए भी जरूरी थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola