Om Pratap
Read More
Assam Earthquake: असम के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। गुवाहाटी और आसपास के इलाकों में कुछ सेकंड के लिए तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सोनितपुर था।
NCS के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई 15 किमी था। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके असम के विभिन्न हिस्सों में भी महसूस किए गए।
An earthquake with a magnitude of 4.4 on the Richter Scale hit Sonitpur, Assam at 8:03 am today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/DyWlkF1TDQ
— ANI (@ANI) May 29, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि रविवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।