CM Praises 8 years Old Binita Chhetri: भारत की 8 साल की बच्ची बिनीता छेत्री ने हाल ही में ब्रिटेन के गॉट टैलेंट में अपने डांस परफॉर्मेंस से जजों को प्रभावित किया। वो बिनीता के डांस से इतने इंप्रेस हो गए कि सभी ने सीट से उठ तालियां बजाई। बच्ची ने जज पियर्स मॉर्गन के पूछे जाने पर बताया कि BGT में उनका ड्रीम स्टेज है, और वो इसे जीतना चाहती हैं। बिनीता ने जीतने के बाद अपने सपने के बारे में भी बताया जिसे वो पूरा करना चाहती हैं। छोटी सी बच्ची के टैलेंट को देख असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उसकी काफी प्रशंसा की। उन्होंने खुद अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर एक खास कैप्शन भी लिखा।
बच्ची के इस टैलेंट के मुरीद हुए मुख्यमंत्री
8 साल की बिनीता छेत्री के टैलेंट से विदेश में भी उसकी जमकर तारीफ हुई। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिनीता की प्रशंसा करते हुए, उसका वीडियो एक्स हैंडल पर खुद शेयर किया। उन्होंने लिखा, “असम से यूके तक: असम की प्रतिभा ब्रिटेन के गॉट टैलेंट में चमकी। छोटी बिनीता छेत्री ने @BGT के जजों को ‘आह’ कहने पर मजबूर कर दिया क्योंकि उसने एक शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया और नेक्स्ट स्टेप में चली गई। छोटी सी बच्ची को मेरी शुभकामनाएं और उम्मीद है कि वह एक गुलाबी राजकुमारी घर खरीदने में सक्षम होगी।
यह भी पढ़ें: शराबी से मिला था प्रेमानंद को असली ज्ञान, महाराज ने भक्तों को खुद सुनाया किस्सा
जीत मिलने पर क्या करेंगी बिनीता छेत्री
ब्रिटेन के गॉट टैलेंट में अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का और जजों का दिल जीतने वाली बिनीता ने बताया कि वो जीतना चाहती हैं। अपने पापा के साथ आई 8 साल की बच्ची ने कहा कि वो जीतकर एक गुलाबी राजकुमारी का घर खरीदना चाहती हैं। ये स्टेज उनका ड्रीम स्टेज है। बिनीता की इस बात को सुन सभी लोग हैरान हो गए और जजों से लेकर ऑडियंस तक ने उसके लिए तालियां बजाई जिसकी गड़गड़ाहट से स्टेज गूंज उठा।
बच्ची ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से किया आभार व्यक्त
बिनीता ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपनी फोटो भी शेयर की। उसने कैप्शन में लिखा- जब कड़ी मेहनत प्रतिभा से मिलती है तो यह निस्संदेह जादू पैदा करती है, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आज मैं दुनिया के सबसे बड़े स्टेज में से एक @bgt पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।
यह मेरे अंतिम साहसिक कार्य की शुरुआत है। यह आप सभी के समर्थन के बिना संभव नहीं होगा, समर्थन करते रहें और इस खूबसूरत यात्रा में अपना प्यार मुझ पर बरसेगा, बहुत-बहुत धन्यवाद।
यह भी पढ़ें: Himani Narwal Last Video: मर्डर से पहले हिमानी नरवाल का आखिरी वीडियो, कितनी खुश थीं वो
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
2 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
39 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines