बच्ची के इस टैलेंट के मुरीद हुए मुख्यमंत्री, खुद पोस्ट शेयर कर दुनिया को दिखाया हुनर

CM Praises 8 years Old Binita Chhetri: असम की 8 साल की बिनीता छेत्री ने Britain’s Got Talent में अपने डांस से जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके टैलेंट से प्रभावित होकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की और उनका वीडियो शेयर किया। मुख्यमंत्री ने साथ में एक खास कैप्शन भी लिखा।

CM Praises 8 years Old Binita Chhetri

CM Praises 8 years Old Binita Chhetri

CM Praises 8 years Old Binita Chhetri: भारत की 8 साल की बच्ची बिनीता छेत्री ने हाल ही में ब्रिटेन के गॉट टैलेंट में अपने डांस परफॉर्मेंस से जजों को प्रभावित किया। वो बिनीता के डांस से इतने इंप्रेस हो गए कि सभी ने सीट से उठ तालियां बजाई। बच्ची ने जज पियर्स मॉर्गन के पूछे जाने पर बताया कि   BGT में उनका ड्रीम स्टेज है, और वो इसे जीतना चाहती हैं। बिनीता ने जीतने के बाद अपने सपने के बारे में भी बताया जिसे वो पूरा करना चाहती हैं। छोटी सी बच्ची के टैलेंट को देख असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उसकी काफी प्रशंसा की। उन्होंने खुद अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर एक खास कैप्शन भी लिखा।

विज्ञापन

बच्ची के इस टैलेंट के मुरीद हुए मुख्यमंत्री

8 साल की बिनीता छेत्री के टैलेंट से विदेश में भी उसकी जमकर तारीफ हुई। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिनीता की प्रशंसा करते हुए, उसका वीडियो एक्स हैंडल पर खुद शेयर किया। उन्होंने लिखा, “असम से यूके तक: असम की प्रतिभा ब्रिटेन के गॉट टैलेंट में चमकी। छोटी बिनीता छेत्री ने @BGT के जजों को ‘आह’ कहने पर मजबूर कर दिया क्योंकि उसने एक शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया और नेक्स्ट स्टेप में चली गई। छोटी सी बच्ची को मेरी शुभकामनाएं और उम्मीद है कि वह एक गुलाबी राजकुमारी घर खरीदने में सक्षम होगी।

विज्ञापन

जीत मिलने पर क्या करेंगी बिनीता छेत्री

ब्रिटेन के गॉट टैलेंट में अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का और जजों का दिल जीतने वाली बिनीता ने बताया कि वो जीतना चाहती हैं। अपने पापा के साथ आई 8 साल की बच्ची ने कहा कि वो जीतकर एक गुलाबी राजकुमारी का घर खरीदना चाहती हैं। ये स्टेज उनका ड्रीम स्टेज है। बिनीता की इस बात को सुन सभी लोग हैरान हो गए और जजों से लेकर ऑडियंस तक ने उसके लिए तालियां बजाई जिसकी गड़गड़ाहट से स्टेज गूंज उठा।

विज्ञापन

बच्ची ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से किया आभार व्यक्त

बिनीता ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपनी फोटो भी शेयर की। उसने कैप्शन में लिखा- जब कड़ी मेहनत प्रतिभा से मिलती है तो यह निस्संदेह जादू पैदा करती है, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आज मैं दुनिया के सबसे बड़े स्टेज में से एक @bgt पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।

विज्ञापन

यह मेरे अंतिम साहसिक कार्य की शुरुआत है। यह आप सभी के समर्थन के बिना संभव नहीं होगा, समर्थन करते रहें और इस खूबसूरत यात्रा में अपना प्यार मुझ पर बरसेगा, बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ