Live Updates
असम में 121 सीटों के नतीजे घोषित, 81 सीटें लेकर BJP फिर सत्ता में
असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 81 सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर सबसे पार्टी बनकर उभरी है। इसके साथ ही पार्टी1 और सीट पर बढ़त बनाकर साथ कुल 82 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। आपको बता दें, 121 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और भाजपा ने 63 के बहुमत के आंकड़े को बड़े अंतर से पार किया।
वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस 15 सीटें जीतकर 4 पर आगे रही और उसकी कुल संख्या मात्र 19 ही रही। दूसरी ओर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी। एआईयूडीएफ और रायजोर दल को 2-2 और तृणमूल कांग्रेस को केवल 1 सीट मिली, जबकि 5 सीटों के नतीजे शेष हैं।
असम में बीजेपी ने फिर सरकार बनाने का जनादेश हासिल किया
असम विधानसभा के चुनाव परिणामों में अभी तक कुल 97 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है जिसने 71 सीटें जीती हैं और 11 पर आगे है, कुल मिलाकर 82 सीटों पर इनकी स्थिति है।
कांग्रेस को 8 जीत और 11 पर बढ़त के साथ कुल 19 सीटें मिली हैं। बीपीएफ ने 9 जीत और 1 बढ़त के साथ 10 सीटें हासिल की हैं। एजीपी को भी 6 जीत और 4 बढ़त के साथ 10 सीटें मिली हैं। एआईयूडीएफ और रायजोर दल को 1-1 जीत और 1-1 बढ़त के साथ 2-2 सीटें मिली हैं। टीएमसी को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली है।
आपको बता दें, यह जनादेश मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए की लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत है। बीजेपी ने 63 के बहुमत के आंकड़े को बड़े अंतर से पार कर असम में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने का जनादेश हासिल किया।
नोट: ये अभी भी चुनावी परिणाम के रुझान ही है, चुनाव आयोग के अंतिम आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं।
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 68 सीटों के नतीजे घोषित
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक 68 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 55 सीटों पर बीजेपी, BOPF ने छह, AGP ने 3, कांग्रेस ने दो, तृणमूल कांग्रेस और AIUDF ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की है।
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 57 सीटों के नतीजे घोषित
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक 57 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 45 सीटों पर बीजेपी, BOPF ने छह, AGP ने 3, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और AIUDF ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की है।
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 48 सीटों के नतीजे घोषित
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक 48 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 39 सीटों पर बीजेपी, BOPF ने पांच, AGP ने दो, कांग्रेस और AIUDF ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की है।
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 39 सीटों के नतीजे घोषित
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक 39 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 30 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस, BOPF, AGP, AIUDF ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस का अब तक खाता भी नहीं खुल पाया है।
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 30 सीटों के नतीजे घोषित
असम में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक 30 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 23 सीटों पर बीजेपी और BOPF, AGP, AIUDF ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस का अब तक खाता भी नहीं खुल पाया है।
असम में भाजपा में खाते में अब तक 11 सीटें, AIUDF और BOPF को एक-एक सीट
असम में मतगणना के रुझान अब जीत में बदलने लगे हैं। अब तक घोषित हुए 13 नतीजों में 11 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं, जबकि एक सीट AIUDF और एक BOPF के खाते में गई है।
असम में बीजेपी की जीत पर सर्बानंद सोनोवाल ने जनता का जताया आभार
असम में भाजपा की प्रचंड जीत की ओर बढ़ते रुझानों पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की 'विश्वसनीय सेवा' की पहचान है। सोनोवाल ने असम की जनता के स्नेह और आशीर्वाद के लिए उनका तहे दिल से आभार जताया।
असम में भाजपा में खाते में अब तक 7 सीटें, एक सीट BOPF के खाते में
असम में मतगणना के रुझान अब जीत में बदलने लगे हैं। अब तक घोषित हुए 8 नतीजों में 7 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं, जबकि एक सीट BOPF के खाते में गई है।
असम की चार में से 3 सीटें BJP ने जीतीं, हिमंत बिस्वा सरमा 63029 वोटों से आगे
Assam Chunav Result 2026 LIVE: असम की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इनमें धेमाजी, सिसिबारगांव और जोरहाट सीट शामिल है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 13वें राउंट की काउंटिंग तक करीब 64 हजार वोटों से आगे हैं।
असम में भाजपा का जीत से खुला खाता, दो सीटें जीतीं, एक सीट BOPF के खाते में
असम में मतगणना के रुझान अब जीत में बदलने लगे हैं। अब तक घोषित हुए तीन नतीजों में दो सीटें भाजपा के खाते में आई हैं, जबकि एक सीट BOPF के खाते में गई है।
कांग्रेस विधायक और विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया अपने गढ़ में पिछड़े
असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक और विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया अपने निर्वाचन क्षेत्र नाजिरा में पीछे चल रहे हैं। यह सीट देबब्रत सैकिया का गढ़ माना जाता है। यहां BJP के मयूर बोरगोहेन आगे चल रहे हैं
Assam Election Result Live : असम में बड़ा उलटफेर, गौरव गोगोई 9285 वोट से पीछे
Assam Election Result Live : जोरहाट सीट पर छठवे राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 27903 वोट मिले हैं. वहीं गौरव गोगोई को 18618 वोट मिले हैं. छठवे राउंड की काउंटिंग जारी है. गौरव गोगोई अब 9285 वोटों से पीछे चल रहे हैं. हितेंद्र नाथ गोस्वामी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.
Assam Election Result Live : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर असम में कौन आगे?
Assam Election Result Live : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर असम में कौन आगे?
Assam Election Result Live : असम में जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पिछड़े
Assam Election Result Live : असम में जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई 9875 वोटों के साथ पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। BJP उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी 14007 वोटों के साथ आगे हो गए हैं।
Assam Election Result Live: असम की सभी सीटों के रुझानों में भाजपा 95 सीटों पर आगे, कांग्रेस 29 पर सिमटी
Assam Election Result Live: असम में अब तक सभी 126 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें 95 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर आगे है।
Assam Election Result Live: कांग्रेस के गौरव गोगोई ने बनाई बढ़त
Assam Election Result Live: असम में जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
Assam Chunav Result 2026 LIVE : पिछड़ने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने बनाई बढ़त
Assam Chunav Result 2026 LIVE : Assam Election Result Live: शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम में 118 सीटों के रुझानों में भाजपा 88 सीटों पर आगे
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, अभी 126 में से 118 सीटों के रुझान सामने आए हैं। वहां भाजपा 88 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस केवल 29 सीटों पर आगे है। एक सीट अन्य के खाते में जाते दिख रही।
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम के रुझानों में बड़ा उलटफेर, हिमंता पीछे
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा भले ही बहुमत के करीब नजर आ रही है, वहीं, मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा शरमा पीछे चल रहे हैं।
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम के रुझानों में बीजेपी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, जीत से बहुत पीछे कांग्रेस
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं कांग्रेस जीत से बहुत पीछे होती जा रही है।
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम में 87 सीटों के रुझान, BJP 70 सीटों पर आगे
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम में 87 सीटों के रुझान सामने आए है, जिसमें 70 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है।
Assam Chunav Result 2026 LIVE : असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 50 सीटों के पार, कांग्रेस केवल 9 पर सिमटी
Assam Chunav Result 2026 LIVE: असम में बीजेपी ने 61 सीटों पर बढ़त बनाई है और कांग्रेस महज 9 सीटों पर आगे है।
असम में मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे, कांग्रेस पिछड़ी
असम में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। अब तक 56 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें 42 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है।
Assam Chunav Result 2026 LIVE: 'हिमंत बिस्वा सरमा ही होंगे अगले मुख्यमंत्री'
Assam Chunav Result 2026 LIVE: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. राज्य की हॉट सीट मानी जाने वाली दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने अपनी जीत और राज्य में सरकार बनाने को लेकर बड़ा दावा किया है. मतगणना केंद्र के बाहर मीडिया से बात करते हुए बोरदोलोई ने कहा कि असम की जनता ने एक बार फिर विकास पर मुहर लगाई है. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि राज्य में लगातार दूसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है और इसमें कोई संदेह नहीं है.
Assam Chunav Result 2026 LIVE: मतगणना केंद्रों पर पहुंचने लगे एजेंट
Assam Chunav Result 2026 LIVE: असम की 126 विधानसभा सीटों पर आज किस्मत का फैसला होने वाला है. राज्य भर के 40 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. गुवाहाटी के मणिराम दीवान ट्रेड सेंटर समेत सभी प्रमुख केंद्रों पर राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंट पहुंचने शुरू हो गए हैं.
Assam Chunav Result 2026 LIVE: 40 मतगणना केंद्रों पर होगी काउंटिंग
Assam Chunav Result 2026 LIVE: असम की सभी 126 सीटों के लिए 40 अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कामरूप (मेट्रो) जिले के तहत आने वाली पांच विधानसभा सीटों के लिए गुवाहाटी में खास तैयारी है, जहां स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर समर्थकों और एजेंटों की भारी भीड़ जुटने लगी है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की है।
Assam Chunav Result 2026 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
Assam Chunav Result 2026 LIVE: मतगणना की प्रक्रिया सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स (Postal Ballots) से शुरू होगी। इसमें सर्विस वोटर और उन लोगों के वोट शामिल होते हैं जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाए थे। इसके ठीक आधे घंटे बाद यानी 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी 126 सीटों के लिए पारदर्शी व्यवस्था की गई है।
Assam Assembly Election Results 2026 Live Updates : असम की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक है. राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सोमवार, 4 मई को सुबह से शुरू होने जा रही है. इस बार मुकाबला दिलचस्प है क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपनी कुर्सी बचाने और दूसरे कार्यकाल के लिए मैदान में हैं, वहीं विपक्ष सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है. बता दें कि असम में इस बार जनता ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 9 अप्रैल को हुए मतदान में राज्य में 85.38 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो 1951 के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. भारी मतदान के इस आंकड़े ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है. हालांकि, मतदान के दौरान कुछ इलाकों में हिंसा की खबरें भी आईं, जिसमें करीब 30 लोग घायल हुए और 7 गिरफ्तारियां हुईं.
दिग्गजों की साख दांव पर
आज होने वाली मतगणना में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया और विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी जैसे बड़े चेहरों की किस्मत का फैसला होगा. मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के बीच माना जा रहा है.
एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ज्यादातर एग्जिट पोल असम में एक बार फिर ‘केसरिया’ लहराने का संकेत दे रहे हैं. एक्सिस माई इंडिया और मैट्रिज़ जैसे प्रमुख सर्वे के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 126 में से 80 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है. अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो हिमंता बिस्वा सरमा का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है. दूसरी ओर, कांग्रेस को 25 से 35 सीटों के बीच सिमटने का अनुमान लगाया गया है.
मैदान में प्रमुख दल
असम की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसमें इन पार्टियों की भूमिका अहम होगी:
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL)
- अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (AIUDF)
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की सबसे तेज और सटीक जानकारी के लिए न्यूज24 के साथ बने रहें. हम आपको हर सीट का रुझान और अंतिम परिणाम सबसे पहले पहुंचाएंगे.
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
23 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines