Assam Cabinet Expansion: असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट का बड़ा विस्तार हो गया है. आज राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में 12 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस नए विस्तार के बाद अब असम सरकार में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या 17 हो गई है. नियम के मुताबिक, असम कैबिनेट में अधिकतम 19 मंत्री हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि अभी भी दो पद खाली रखे गए हैं.
पहली बार की विधायक को लॉटरी, कांग्रेस से आए दिग्गजों को झटका
इस मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा की पहली बार की महिला विधायक नीलिमा देवी की हो रही है, जिन्हें सीधे कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. नीलिमा देवी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही हैं और उन्होंने मंगलदाई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को करीब 24 हजार वोटों से हराया था. अजंता नियोग के बाद नीलिमा की एंट्री से अब कैबिनेट में महिला मंत्रियों की संख्या दो हो गई है.
दूसरी तरफ, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बड़ी ताकत के साथ भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेताओं को इस बार जोर का झटका लगा है. इसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा का है, जो भाजपा के टिकट पर विधायक तो बन गए, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है.
कैबिनेट में शामिल नए और पुराने चेहरे
आज शपथ लेने वाले 12 मंत्रियों में से 11 विधायक भाजपा के हैं, जबकि एक मंत्री पद सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) के खाते में गया है. नए मंत्रियों में भाजपा के अश्विनी रे सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लबारुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल, नीलिमा देवी, पीयूष हजारिका, डॉ. रनोज पेगु और सुसांता बोरगोहेन शामिल हैं. वहीं असम गण परिषद से केशब महंत ने मंत्री पद की शपथ ली है.
आपको बता दें कि इससे पहले 12 मई को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार मंत्रियों (रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो) ने शपथ ली थी. इस तरह अब कुल 17 मंत्रियों में से 13 भाजपा के, 2 असम गण परिषद के और 1 बीपीएफ (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट) के कोटे से हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 12 मंत्री ऐसे हैं जो हिमंता सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं. वहीं, पिछली बार विधानसभा अध्यक्ष रहे विश्वजीत दैमारी को इस बार कैबिनेट में शामिल किया गया है.
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर रास्ते में लापता, 6 लोग थे सवार
3 mins agoनेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
33 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
42 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines