Assam-Arunanchal Pradesh Flood Update: मानसून के दस्तक देने के बाद उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश हो रही है। भारी बरसात के कारण कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। खासकर असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से बुरा हाल है। आलम ये है कि सड़कें नदी बन चुकी हैं और बाढ़ से कई घर डूब गए हैं।
इंडो-चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़कें भी डूबी
असम और अरुणाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं तो ज्यादातर इलाकों में भूस्खलन जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बाढ़ से हर तरफ त्राहिमाम मचा है। वहीं इंडो-चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़क भी लबालब पानी से भरी है, जिससे बॉर्डर एरिया पर रह रहे लोगों से संपर्क कटने लगा है।
19 जिले बाढ़ की चपेट में
असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDRF) के आंकड़ों की मानें तो कुल 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में बाढ़ की वजह से प्रशासन ने 6 जुलाई तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। बाढ़ के पानी से कुरुंग नदी पर बना पुल टूट गया है। साथ ही उफान पर आई कामेंग नदी कई घरों को अपने साथ बहाकर ले गई है।
35 लोगों की मौत
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी राज्यों को अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस हफ्ते के अंत तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि बाढ़ के कारण असम में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है। 8000 से ज्यादा लोगों को राहत शिविर में रखा गया है।
21 गांव के 11 हजार लोग प्रभावित
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश से सटे इलाकों में हालात काफी खराब हैं। अगले कुछ दिनों में स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। एनडीआरएफ की टीम और आर्मी हर तरह की आपातकाल परिस्थितियों से निपटने को तैयार है। सीएम सरमा के अनुसार नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन ने सुबनसिरी बांध से 409 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा है। जिससे उत्तर लखीमपुर जिले में सुबनसिरी नदी सबसे ज्यादा उफान पर है। इससे 21 गांव के 11 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
पीएम मोदी ने घुमाया फोन
बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की थी। सीएम ने ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने असम में आई बाढ़ का जायजा लिया है। मैंने उन्हें बताया कि असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण राज्य में बाढ़ की दूसरी लहर आई है। राहत कार्य जारी है। पीएम मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में हुआ ऐसा टर्बुलेंस कि उड़ गया पैसेंजर, जा घुसा ऐसी जगह कि आप भी कहेंगे ‘ओ माय गॉड’
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
16 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
17 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines