UP CM Fellowship: उत्तर प्रदेश सरकार ने आकांक्षी नगर योजना की शुरुआत की है। सरकार द्वारा अब आकांक्षी नगरों में भी मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसके लिए ऑनलाइन रजिसट्रेशन किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन 4 दिसंबर से हो रहे हैं। सिर्फ 40 साल से कम उम्र के अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्यता की बात करें तो प्रथम श्रेणी से स्नातक पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी भाषा आनी चाहिए।
अगर आपका इस फेलोशिप के लिए सलेक्शन होता है तो हर महीने 40 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही एक टैबलेट भी दिया जाएगा। आप नगरीय विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://anyurban.upsdc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Telangana: रेवंत रेड्डी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, सोनिया-राहुल समेत ये दिग्गज बनेंगे गवाह
देश का पहला ऐसा राज्य
उत्तर प्रदेश ऐसा डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है। नागरिकों को इसके तहत नगरीय विकास, योजना, प्रबंधन और मॉनिटरिंग में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। ऐसा करने वाला भी यूपी देश का पहला राज्य बन गया है।
क्या है इसका मकसद
बता दें कि योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने हाल ही में ‘आकांक्षी नगर योजना’ को मंजूरी दी थी। इसका मकसद 20 हजार से एक लाख तक की आबादी वाले 100 छोटे शहरों में मूलभूत शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक संरचना के क्षेत्र में सुधार करते हुए रोजगार के नए अवसरों पैदा करना था।
इस प्रोग्राम के तहत अर्बन लोकल गवर्नेंस, इकॉनमिक ऑपर्च्युनिटी, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट एंड डिजास्टर रेजिलिएंस के क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-US Shooting: लास वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, 3 की मौत, हमलावर भी मारे गए
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines