लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को जिज्ञासु बनने और हर बात को तर्क की कसौटी पर परखने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी बात को सिर्फ इसलिए स्वीकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसे किसी दूसरे व्यक्ति ने कहा है. हर विषय का फैक्ट-चेक करना और उसके बारे में सवाल पूछना जरूरी है. राहुल गांधी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यही उन्हें अपने भविष्य और समाज के बारे में सोचने की क्षमता देती है.
यह भी पढ़ें: ‘CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन…’, CJP ने किया बड़ा ऐलान
पेरियार का जिक्र कर छात्रों को समझाया सवालों का महत्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने समाज सुधारक पेरियार की विचारधारा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पेरियार विद्यार्थियों को यह सीख देते हैं कि किसी भी बात को बिना सोचे-समझे स्वीकार नहीं करना चाहिए. उसके पीछे के तर्क को समझना और उसकी पड़ताल करना जरूरी है. राहुल गांधी ने तमिल के महान कवि की एक पंक्ति का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह रेत में कुआं जितना गहरा खोदा जाता है, उतना ही अधिक पानी निकलता है, उसी तरह जितना अधिक अध्ययन किया जाता है, उतना ही ज्यादा ज्ञान प्राप्त होता है. इस उदाहरण के जरिए उन्होंने छात्रों को लगातार सीखने और ज्ञान की खोज जारी रखने के लिए प्रेरित किया.
जिज्ञासा से मिलती है सवाल पूछने और फैसले लेने की ताकत
राहुल गांधी ने कहा कि एक विद्यार्थी होने का मूल आधार जिज्ञासा है. सवाल पूछना, नई चीजों को जानना और ज्ञान हासिल करने की इच्छा ही छात्र जीवन की असली पहचान है. उनके मुताबिक, विद्यार्थियों के मन में मौजूद यही जिज्ञासा उन्हें नए विचारों और संभावनाओं की तलाश करने का साहस देती है. राहुल गांधी ने कहा कि जिज्ञासा के बल पर छात्र नई जगहों और विषयों को समझ सकते हैं. इसके जरिए वे अपने भविष्य के साथ-साथ अपने राज्य, परिवार और दोस्तों के भविष्य की कल्पना भी कर सकते हैं. राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि सवाल पूछने की क्षमता विद्यार्थियों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी मदद करती है.
यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली में किलेबंदी! 3000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?
संबंधित खबरें
मणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
44 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
54 mins ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
2 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
2 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines