Asian Paints Ashwin Dani Passes Away: एशियन पेंट्स के लिमिटेड के गैर कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) अश्विन दानी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। अश्विन दानी एशियन पेंट्स के प्रमोटर ग्रुप के मेंबर भी थे। अश्विन दानी 1942 में भारत के सबसे बड़े पेंटमेकर के सह-संस्थापक सूर्यकांत दानी के बेटे थे।
1968 में अश्विन दानी एग्जिक्यूटिव के रूप में एशियन पेंट्स में शामिल होने के लिए लौटे और 1997 में उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे। दानी को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया था, जिस पद से उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था।
पेंट के कारोबार में अश्विन दानी ने लाई क्रांति
अश्विन दानी ने एशियन पेंट्स को वर्ल्ड लेबल पर मौजूद पेंट्स कंपनियों में शामिल करने के लिए पेंट के कारोबार में क्रांति ला दी। मार्च 2023 तक कंपनी का सालाना टर्नओवर 30,000 करोड़ रुपये था। एशियन पेंट्स पिछले 55 साल से बाजार में मौजूद पेंट्स कारोबार में ऊंचाईयों पर बना हुआ है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, अश्विन दानी की कुल संपत्ति लगभग 7.1 बिलियन डॉलर है। दानी ने कंपनी को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए टेक्नोलॉजी को अपनाया और भारत में कम्प्यूटराइज्ड कलर मिक्सिंग प्रोग्राम शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे। एशियन पेंट्स ने कहा कि उन्हें कंपनी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
12 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
14 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
47 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines