---विज्ञापन---

देश angle-right

‘हर घर की रौनक’ वाले अश्विन दानी नहीं रहे, IIM क्वालिफाई के बाद पढ़ाई की जगह चुनी थी जॉब

Asian Paints Ashwin Dani Passes Away: एशियन पेंट्स के लिमिटेड के गैर कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) अश्विन दानी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। अश्विन दानी एशियन पेंट्स के प्रमोटर ग्रुप के मेंबर भी थे। अश्विन दानी 1942 में भारत के सबसे बड़े पेंटमेकर के सह-संस्थापक सूर्यकांत दानी के बेटे थे। एशियन […]

---विज्ञापन---

Asian Paints Ashwin Dani Passes Away: एशियन पेंट्स के लिमिटेड के गैर कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) अश्विन दानी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। अश्विन दानी एशियन पेंट्स के प्रमोटर ग्रुप के मेंबर भी थे। अश्विन दानी 1942 में भारत के सबसे बड़े पेंटमेकर के सह-संस्थापक सूर्यकांत दानी के बेटे थे।

एशियन पेंट्स ने अरबपति अश्विन दानी के निधन की घोषणा करते हुए कहा कि वे कुछ समय से बीमार थे। वे कंपनी को ऊंचाईयों तक ले जाने में मजबूत स्तंभ रहे हैं। अश्विन दानी ने 1966 में मुंबई यूनिवर्सिटी से कैमेस्ट्री में ग्रैजुएशन किया। इसके बाद अश्विन दानी केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका के अक्रोन यूनिवर्सिटी चले गए। कहा जाता है कि 1965 IIM में क्वलिफाई करने के बावजूद पढ़ाई के बजाए जॉब करना बेहतर समझा था।

1968 में अश्विन दानी एग्जिक्यूटिव के रूप में एशियन पेंट्स में शामिल होने के लिए लौटे और 1997 में उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे। दानी को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया था, जिस पद से उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था।

---विज्ञापन---

पेंट के कारोबार में अश्विन दानी ने लाई क्रांति

अश्विन दानी ने एशियन पेंट्स को वर्ल्ड लेबल पर मौजूद पेंट्स कंपनियों में शामिल करने के लिए पेंट के कारोबार में क्रांति ला दी। मार्च 2023 तक कंपनी का सालाना टर्नओवर 30,000 करोड़ रुपये था। एशियन पेंट्स पिछले 55 साल से बाजार में मौजूद पेंट्स कारोबार में ऊंचाईयों पर बना हुआ है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, अश्विन दानी की कुल संपत्ति लगभग 7.1 बिलियन डॉलर है। दानी ने कंपनी को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए टेक्नोलॉजी को अपनाया और भारत में कम्प्यूटराइज्ड कलर मिक्सिंग प्रोग्राम शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे। एशियन पेंट्स ने कहा कि उन्हें कंपनी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 29, 2023 06:56 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola