हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान, तेलंगाना सरकार पर उठाए ये सवाल

Ashwini Vaishnaw Allu Arjun: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि कांग्रेस क्रिएटिव लोगों का सम्मान नहीं करती। केंद्रीय मंत्री ने संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
ashwini vaishnaw, allu arjun

Ashwini Vaishnaw Allu Arjun: पुष्पा 2 फेम स्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। इससे पहले लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हाई कोर्ट की ओर से राहत देने के बाद अल्लू अर्जुन न्यायिक हिरासत में नहीं भेजे जाएंगे। अल्लू की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कई लोगों ने तेलंगाना सरकार पर भी आरोप लगाए हैं। इस बीच इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान सामने आया है।

क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती कांग्रेस 

उन्होंने एक्स पर लिखा- कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है। अश्विनी वैष्णव ने आगे लिखा- संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का मामला था। अब उस दोष को हटाने के लिए वे इस तरह के प्रचार-स्टंट में लिप्त हैं।

लोगों की सहायता करनी चाहिए 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा- तेलंगाना सरकार को लगातार फिल्मी हस्तियों पर हमला करने के बजाय प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए। इसके साथ ही उस दिन व्यवस्था संभालने वालों को दंडित करना चाहिए। यह देखना भी दुखद है कि कांग्रेस के सत्ता में आने के एक साल में यह एक आम बात हो गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Allu Arjun Case में फिल्म निर्माता Ram Gopal Varma ने पूछे ये 4 सवाल, जताई नाराजगी

रेवंत रेड्डी ने क्या कहा? 

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा- कानून सभी के लिए समान है। अल्लू अर्जुन बिना सूचना के संध्या थिएटर पहुंचे। जिससे अव्यवस्था और भगदड़ हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थिएटर मैनेजमेंट को पकड़ा है। अल्लू अर्जुन को भी 10 दिन बाद गिरफ्तार किया गया। हमारी सरकार के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करना जरूरी है। फिर चाहे वो बड़ा अभिनेता ही क्यों न हो। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो कहा जाएगा कि आम आदमी के लिए अलग कानून है और सेलिब्रिटी के लिए अलग।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Allu Arjun के अरेस्ट होने से पहले के 3 मिनट 46 सेकंड कैसे? VIDEO में दिखी एक्टर की खामोशी और पत्नी की चिंता

पुलिस ने जारी किया बयान 

दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर पुलिस का बयान भी सामने आया। जिसमें उन्होंने एक्टर से मिसबिहेव की बात को खारिज कर दिया। पुलिस ने कहा कि 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में हुए प्रीमियर के लिए किसी विशेष सुरक्षा इंतजाम की मांग नहीं की गई थी। सिर्फ एक सामान्य पत्र लिखकर सुरक्षा देने की मांग की गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन थी वो महिला, जिसकी मौत पर फंसे अल्लू अर्जुन, पति की शिकायत वापस लेने पर क्या मिल जाएगी राहत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola