असम पुलिस की हिरासत से छूटे CJP नेता आशुतोष रांका, किसे कहा- 'सॉरी शक्तिमान'?
Assam News: सीजेपी नेता आशुतोष रांका को असम पुलिस ने डिटेन कर लिया था, लेकिन रविवार की शाम उन्हें रिहा कर दिया गया. गौरतलब है कि सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके सोमवार 28 सितंबर 2026 को रांका को सपोर्ट करने असम जाने वाले थे, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी.
रिहा होने के बाद सीजेपी का डिनर (Photo-X/@AshutoshRanka)
Ashutosh Ranka Released From Assam Police’s Detention: कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर आशुतोष रांका रविवार, 27 सितंबर 2026 को असम पुलिस की हिरासत से रिहा हो गए. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. रांका ने कहा कि पुलिस की हिरासत खत्म हो गई है और वो उसी जगह पर मीडिया से बातचीत करेंगे, जहां से उन्हें डिटेन किया गया था.
विज्ञापन
चौधरी टीला पर होगी प्रेस कॉन्फ्रेस
आशुतोष रांका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि असम पुलिस की ‘गैरकानूनी हिरासत’ आखिरकार खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस से उन्हें उसी जगह छोड़ने के लिए कहा है, जहां से उन्हें उठाया गया था. रांका के मुताबिक, वो सचिवालय के सामने स्थित चौधरी टीला पर मीडिया को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
The illegal detention by Assam Police has finally ended.
We have asked Police to go and drop us from where we were picked up illegally in the first place 😎.
I will address the Press at Chaudhary Tila, Opp Secretariat, from where we were picked up.
आशुतोष रांका की पोस्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रिएक्ट किया. दीपके ने कहा कि वो अगले दिन पुलिस स्टेशन पहुंचकर उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे. इसके जवाब में रांका ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘सॉरी शक्तिमान.’
इससे पहले अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि असम पुलिस ने आशुतोष रांका और सीजेपी के कई समर्थकों को हिरासत में लेकर किसी अज्ञात लोकेशन पर पहुंचाया. उनके मुताबिक ये कार्रवाई संगठन के ‘वॉलंटियर्स से मुलाकात’ कार्यक्रम से पहले की गई. रांका एक दिन पहले गुवाहाटी पहुंचे थे और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से मिलने का कार्यक्रम था. दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने संगठन के नेताओं को बैठक करने से रोक दिया.
आशुतोष रांका के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी में बैठे देखा गया. वीडियो में वो कथित तौर पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर उन्हें और सीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप लगाते नजर आए.रांका ने कहा था कि उनका संगठन असम के स्कूलों की असल हालत सामने लाना चाहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को आशंका है कि स्कूलों की स्थिति सामने आने से उसके काम करने के तरीके पर सवाल उठेंगे. हिसारत से छूटने के बाद आशुतोष अपने सीजेपी समर्थकों के साथ डिनर करते हुए नजर आए.