Ashok gehlot support Vasundhara Raje: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत पूरे तरफ गर्म होती हुई नजर आ रही है। एक तरफ कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है तो दूसरी तरफ भाजपा राजस्थान में संगठन को मजबूती देने के प्रयास में जुटी है। इसी बीच मौजूदा सीएम अशोक गहलोत के एक बयान ने भाजपा की धड़कने बढ़ा दी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी में वसुंधरा राजे की कथित रूप से हुई उपेक्षा को लेकर गुरुवार को एक बयान देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को उनके कारण सजा नहीं मिलनी चाहिए। अब उनके इस बयान पर भाजपा राजस्थान के नेता ये उम्मीदें लगाने लगे हैं कि कहीं राजस्थान कांग्रेस भाजपा संगठन में फूट डालने की साजिश में तो नहीं जुटी है।
‘मेरी वजह से मिली सजा तो भाजपा की नेता के साथ होगा अन्याय’
बीते गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वसुंधरा राजे को मेरी वजह से सजा मिलती है तो यह भाजपा की नेता के साथ अन्याय होगा। हालांकि, वसुंधरा के मामले पर जब अशोक गहलोत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है।
1990 के दशक में बीजेपी के लोग अपनी ही सरकार गिराना चाहते थे
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने राजस्थान में 1990 के दशक की घटित हुई एक राजनीतिक घटना का जिक्रकारते हुए कहा कि तत्कालीन सीएम भैरो सिंह शेखावत इलाज के लिए अमेरिका गए थे और उस दौरान भाजपा के लोग ही अपनी सरकार गिराना चाहते थे, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने इसका विरोध किया था। ठीक वैसे ही भाजपा की ओर से वसुंधरा की हो रही उपेक्षा का भी कांग्रेस विरोध करती है। आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने इसी साल मई के महीने में राजस्थान के धौलपुर में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि वह 2020 में कांग्रेस के कुछ विधायकों की बगावत से बच गए क्योंकि बीजेपी नेता वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने धन बल के जरिए से एक चुनी हुई सरकार को गिराने के षडयंत्र का समर्थन करने से इनकार कर दिया था।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
22 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
52 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines