Ashok Chavan Joining BJP Latest Update (विनोद जगदाले, मुंबई): विधायक पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उनके साथ पूर्व विधायक अमर राजुरकर भी भाजपा जॉइन करेंगे।
दोनों उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। कल इस्तीफ़ा देने के बाद चव्हाण ने मीडिया को बताया था कि वे अपना राजनीतिक भविष्य अगले 2 दिन में बता देंगे, लेकिन पार्टी छोड़ने से 24 घंटे पहले ही अशोक चव्हाण ने बता दिया कि वे भाजपा में जाएंगे।
भाजपा से राज्यसभा सांसद हो सकते हैं चव्हाण
क़यास लगाए जा रहे हैं कि अशोक चव्हाण 15 फ़रवरी को महाराष्ट्र आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में भाजपा जॉइन करेंगे, लेकिन महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव होने हैं और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख़ 15 फ़रवरी हैं। ऐसे में अशोक चव्हाण के नामांकन में देरी न हो, इसलिए आज ही वे भाजपा जॉइन कर रहे हैं।
बता दें कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के लिए अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आज अशोक चव्हाण द्वारा भाजपा जॉइन करने के बाद आज ही पार्टी अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। इन नामों में एक नाम अशोक चव्हाण का भी ही सकता है।
कांग्रेस पर मंडराया क्रॉस वोटिंग का खतरा
जानकार बताते हैं कि अशोक चव्हाण के भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार बनने से कांग्रेस पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का ख़तरा मंडरा रहा है। कुल 6 सीटों में से भाजपा 3 की जगह 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार सकती है। साल 2022 के राज्यसभा चुनाव में फडनवीस ने बहुमत न होते हुए एक से ज़्यादा राज्यसभा सीट जीती और उद्धव ठाकरे को मुंह की खानी पड़ी थी।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
7 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
10 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
10 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
10 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines