Ashneer Grover Video Viral on Anna Perayil Death: अर्नेस्ट एंड यंग (EY) कंपनी की CA एना पेरयिल का सुसाइड केस काफी चर्चा में है। एना की मां ने कंपनी के वर्कलोड को बेटी की मौत की वजह बताया है। एना की मां के बयान पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर ने भी EY से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। अश्नीर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो टॉक्सिक वर्क कल्चर का पर्दाफाश करते नजर आ रहे हैं।
अश्नीर को मिला था 1 करोड़ का पैकेज
अश्नीर ने वीडियो में दावा किया है कि EY ने उन्हें पार्टनर बनाने के साथ-साथ 1 करोड़ का पैकेज देने का वादा किया था। मगर अश्नीर ने EY का माहौल देखने के बाद पहले ही दिन नौकरी छोड़ दी। अश्नीर के अनुसार EY में लोग जिंदा लाश की तरह काम करते हैं। अरबपति हर्ष गोयनका ने अश्नीर का ये वीडियो शेयर किया है। इसमें भारतपे के पूर्व सीईओ EY के टॉक्सिक वर्क कल्चर पर बात करते दिखाई दे रहे हैं।
EY में लाशें पड़ी थीं- अश्नीर
यह वीडियो अश्नीर के एक पुराने इंटरव्यू का है। इसमें अश्नीर बताते हैं कि गोफोर्स के बाद मैंने EY ज्वॉइन की थी। तब मुझे पता नहीं था कि आगे क्या करना है? तो EY ने कहा कि आपको 1 करोड़ रुपये देंगे और पार्टनर बना देंगे। मैंने भी इसके लिए हामी भर दी। मैंने सोचा 1 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, चलो पार्टनर बनकर देखते हैं। मैं उनके दफ्तर में घुसा, पूरे ऑफिस का एक राउंड मारा और मैंने एक्टिंग की कि मेरी छाती में दर्द हो रहा है, मुझे जाने दो। मैं वहां से तुरंत भाग आया। अश्नीर ग्रोवर ने आगे कहा कि EY में इतने मरे हुए लोग थे। वहां सिर्फ लाशें पड़ी थीं, उनका क्रिया कर्म करना रह गया था बस।
कैसा होता है बेस्ट ऑफिस?
अश्नीर ग्रोवर का कहना है कि जिस ऑफिस में लड़ाई हो रही है, वो काम करने के लिए बेस्ट ऑफिस है। जहां कोई बोल रहा हो कि बड़ा टॉक्सिक कल्चर है, वो बहुत सही ऑफिस है। समझ लो कि काम वहीं हो रहा है। बाकी नॉन-टॉक्सिक बोलने वाले तो बहुत लोग मिल जाएंगे। हर्ष गोयनका ने अश्नीर का यह वीडियो शेयर करते हुए एना पेरयिल को भी टैग किया है। अश्नीर के इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। ज्यादातर लोग अश्नीर की बात से सहमत हैं और उन्होंने कमेंट में अपनी सहमति व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें- पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए गुड न्यूज, 13 जिलों में घर बैठे बनेगा पासपोर्ट
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
16 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
16 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines