नई दिल्ली: आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। आसाराम को बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है। गुजरात के सेशन कोर्ट ने आसाराम को सोमवार को दोषी करार दिया था। इसके पहले भी आसाराम एक बलात्कार के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
जोधपुर जेल में बंद है बंद है आसाराम
बता दें कि आसाराम बापू फिलहाल जोधपुर जेल में बंद है, जहां वह एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। केस की बात करें तो 2 बहनो ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था. जिसमें छोटी बहन के आरोप पर नारायण साई को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है।
गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने साल 2013 में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में आसाराम बापू को दोषी ठहराया। आसाराम बापू ने साल 2001 से 2006 के बीच महिला शिष्या के अहमदाबाद के मोटेरा स्थित आश्रम में रहने के दौरान कई बार दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की शिकायत में कहा गया था कि आसाराम ने उसके साथ कई बार रेप किया।
महिला शिष्या के साथ किया दुष्कर्म
पीडिता महिला ने बताया था कि आसाराम ने हाथ-पैर धोकर उसे कमरे के अंदर बुलाया और बाद में एक कटोरी घी मंगवाकर उसके सिर की मालिश की। मालिश करने के दौरान आसाराम ने पीड़ित महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। आसाराम ने कहा- जितना जल्द समर्पण करोगी उतना आगे बढ़ोगी। जिस पर महिला ने वहां से भागने की कोशिश की। दुष्कर्म करने के बाद उसने अननेचुरल सेक्स भी किया। इसके बाद धमकी देकर वहां से चले जाने को कहा।
संबंधित खबरें
सऊदी के 3 एयरपोर्ट्स के लिए 17 अक्टूबर तक एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द
13 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
50 mins ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
54 mins agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
1 hr ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines