Asaram Bapu Interim Bail Condition: आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आसाराम बापू को सशर्त जमानत दी है। अब आसाराम बापू 31 मार्च तक जेल से बाहर रहेंगे। उनकी खराब तबीयत के चलते कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने रखी शर्त
आसाराम बापू की जमानत को मंजूरी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें रखी हैं। अदालत ने आदेश दिया है कि जेल से रिहाई के बाद आसाराम बापू सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न हीं उन्हें नष्ट करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा जमानत अवधि में आसाराम बापू अपने फॉलोअर्स से भी नहीं मिल सकेंगे। अदालत की यह शर्त सुनने के बाद आसाराम बापू के फॉलोअर्स को तगड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें- HMPV वायरस के देश में 6 मामले, दिल्ली समेत 4 राज्यों की एडवाइजरी, सरकार बोली- ‘घबराने की जरूरत नहीं’
जोधपुर में चल रहा है इलाज
जस्टिस MM सुंदरेश और राजेश बिंदल ने कहा कि आसाराम बापू दिल की बीमारी के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जोधपुर के आरोग्य मेडिकल सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। जोधपुर जेल में ही वो अपनी सजा काट रहे हैं। उन्हें पहले हार्ट अटैक आ चुका है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को 31 मार्च तक जमानत दे दी है, जिससे उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हो सके।
आसाराम बापू पर क्या है आरोप?
बता दें कि नाबालिग लड़कियों के बलात्कार केस में आसाराम बापू को जोधपुर की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2023 में गुजरात की अदालत ने भी उन्हें महिला के रेप का दोषी ठहराया था। हालांकि खराब सेहत के कारण आसाराम बापू को अक्सर पुणे जाना पड़ता है, जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। ऐसे में कोर्ट ने पुणे जाने के लिए आसाराम बापू को कई बार पेरोल पर रिहा किया है।
कई बार मिल चुकी है पेरोल
आसाराम बापू को 18 दिसंबर को 17 दिनों की पेरोल मिली थी। ऐसे में 1 जनवरी को आसाराम बापू फिर से जोधपुर जेल वापस लौट गए। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है। इससे पहले अगस्त 2024 में राजस्थान हाईकोर्ट ने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आसाराम बापू को 7 दिन की पेरोल दी थी।
11 साल से जेल में बंद हैं आसाराम बापू
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए आसाराम बापू ने कहा था कि उनकी सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। वो पिछले 11 साल से जेल में बंद हैं। फरवरी 2024 को अचानक सीने में दर्द उठने के बाद आसाराम बापू को जोधपुर AIIMS में भर्ती किया गया था। उस दौरान पता चला कि आसाराम बापू को हार्ट अटैक आया था। वहीं रिकवरी के बाद आसाराम बापू फिर से जेल में बंद हैं और समय-समय पर इलाज के लिए उन्हें पेरोल दी जाती है।
यह भी पढ़ें- कितनी तीव्रता का भूकंप खतरनाक? जब ताश के पत्तों की तरह गिरने लगती हैं इमारतें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
4 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
5 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
7 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
8 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
9 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
9 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines