Owaisi on Pm Modi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कॉमन सिविल कोड, ट्रिपल तलाक और पसमांदा मुस्लिमों पर टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, मोदी जी ने पाकिस्तान का हवाला देते हुए कहा है कि वहां तीन तलाक पर प्रतिबंध है। मोदी जी को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत क्यों है?
सांसद ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ने यहां तीन तलाक के खिलाफ कानून भी बनाया, लेकिन जमीनी स्तर पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। बल्कि महिलाओं का शोषण और भी बढ़ गया है। हम हमेशा से मांग करते रहे हैं कि कानून से समाज सुधार नहीं होगा। अगर कोई कानून बनाना है, तो यह उन पुरुषों के खिलाफ बनाया जाना चाहिए जो अपनी शादी से भाग जाते हैं।
पीएम मोदी विविधता को समझते हैं समस्या
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह समझने की जरूरत है कि अनुच्छेद 29 एक मौलिक अधिकार है। मुझे लगता है प्रधानमंत्री को यह समझ नहीं आया। संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बात है। इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदूओं में जन्म-जन्म का साथ है। क्या आप सबको मिला देंगे? भारत की विविधता को वे एक समस्या समझते हैं।
पसमांदा मुस्लिमों को मोदी बहा रहे घड़ियाली आंसू
प्रधानमंत्री पर पसमांदा मुसलमानों के लिए ‘मगरमच्छ के आंसू बहाने’ का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि दूसरी तरफ उनके मोहरे उनकी मस्जिदों पर हमला कर रहे हैं, उनकी आजीविका छीन रहे हैं, उनके घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं और उन्हें पीट-पीट कर मार रहे हैं। वे पिछड़े मुसलमानों के लिए आरक्षण का भी विरोध कर रहे हैं। सरकार ने गरीब मुसलमानों की छात्रवृत्ति बंद कर दी है। पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा की कथित अपमानजनक टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि पसमांदा मुसलमानों से वोट मांगने से पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर माफी मांगनी चाहिए कि उनके प्रवक्ताओं और विधायकों ने हमारे प्रिय पैगंबर का अपमान करने की कोशिश की।
पीएम मोदी बोले- ट्रिपल तलाक से बर्बाद होता है परिवार
भोपाल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मिस्र, कतर और यहां तक कि पाकिस्तान जैसे देशों में तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक से न सिर्फ बेटियों के साथ अन्याय होता है, बल्कि पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है।
मोदी ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर समान नागरिक संहिता लाने का आह्वान किया था। अगर किसी सदन में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा, तो क्या सदन चल पाएगा? तो ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा?
यह भी पढ़ें: PM Modi Bhopal Visit: यूनिफॉर्म सिविल कोड, तीन तलाक, मुस्लमानों की शिक्षा… जानें भोपाल में क्या-क्या बोले पीएम मोदी
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
40 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines