हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी का बड़ा बयान, BJP और प्रधानमंत्री पर क्यों साधा निशाना?

Asaduddin Owaisi On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के विदेशी डेलीगेशन में जाना देशहित के लिए था. ओवैसी ने हाल ही में यह बात कही है जिसके बाद वे चर्चाओं में हैं. हालांकि, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की लेकिन बीजेपी और पीएम मोदी को नहीं बक्शा, आइए जानते हैं इसका कारण.

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi On Operation Sindoor: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बनाए गए डेलिगेशन में वे किसी राजनीतिक दल या नेता के लिए नहीं देश का पक्ष रखने गए थे. उन्होंने कहा पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ था वहा ISI द्वारा किया गया था और उसमें हमारे देश के लोगों की हत्या हुई थी. इसलिए, उस वक्त देश का पक्ष रखना जरूरी था और हम इसके लिए तैयार रहते हैं.

बीजेपी और प्रधानमंत्री देश से बड़े नहीं

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा राजनीतिक रणनीतियां अलग होती है और वह हमेशा अलग होगी. मगर कोई भी राजनैतिक दल देश के खिलाफ नहीं है. वे उस डेलीगेशन के लिए इसलिए जुड़े थे क्योंकि उनकी पार्टी हमेशा देश का पक्ष रखने के लिए तैयार होती है. उनका वह कदम बीजेपी और प्रधानमंत्री के लिए नहीं था. मैं राजनीतिक रूप से आज भी उनका विरोधी हूं. मगर ये कभी भी देश से बड़ा नहीं हो सकता है. राजनीतिक विचारधारा पर हम समुद्र के दो किनारे है.

ये भी पढ़ें-‘अफगानिस्तान अब नहीं आएगा कोई आतंकी’, तालिबानी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद क्या-क्या बोले मौलाना मदनी?

विज्ञापन

Operation Sindoor की तारीफ

ओवैसी ने Operation Sindoor की सराहना करते हुए बताय कि यह एक राष्ट्रीय मानवीय या सामरिक अभियान था जिसमें भारत ने विदेश में राहत या रणनीतिक कार्यवाही की थी. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों में सभी दलों का एक साथ काम करना देश की एकता का प्रतीक है.

भारत को सतर्क रहने की जरूरत

AIMIM चीफ ने कहा पाकिस्तान की सेना पाकिस्तान की ISI है. अगर हम ये उम्मीद करते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद वे कोई हमला या गलत काम नहीं करेंगे तो हम गलत है. वे आज नहीं तो कल फिर से कुछ ऐसा गलत काम जरूर करेंगे. भारत को इस मुद्दे पर सतर्क रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-PM मोदी से मिले अमेरिका के नए राजदूत, एस जयशंकर के साथ बैठक, भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola