बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग ने पूरे देश में SIR कराने का फैसला किया है। संसद में दो दिनों से SIR पर विपक्ष हंगामा कर रहा है। ऐसे में आयोग का यह फैसला बेहद चौकाने वाला है। आयोग ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों में SIR के लिए कार्यक्रम यथासमय जारी किया जाएगा।
आयोग ने दिया संविधान का हवाला
चुनाव आयोग ने बताया कि मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के तहत चुनावी मशीनरी, पात्रता की शर्तें, वोटर लिस्ट बनाने का तरीका और प्रक्रिया बताई गई है। संविधान का अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (‘आरपीए 1950’) संसद और राज्य विधानमंडलों के चुनावों के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने और उनके संचालन का सुपरवीजन, निर्देशन और नियंत्रण निर्वाचन आयोग को सौंपता है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत आयोग को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्देश देने का अधिकार है। इसमें आयोग नए सिरे से मतदाता सूची तैयार कर सकता है।
यह भी पढ़ें: बिहार में 52 लाख मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर आया बड़ा अपडेट
आखिरी बार साल 2004 में हुआ था वोटर लिस्ट रिवीजन
आयोग ने बताया कि पहले साल 1952-56, 1957, 1961, 1965, 1966, 1983-84, 1987-89, 1992, 1993, 1995, 2002, 2003 और 2004 जैसे सालों में देश के सभी या कुछ भागों के लिए मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण किया था। ताकि मतदाता सूचियों को नए सिरे से तैयार किया जा सके। बिहार में अंतिम गहन पुनरीक्षण साल 2003 में हुआ था।
इसलिए पूरे देश होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन
आयोग ने पूरे देश में वोटर लिस्ट के रिवीजन के पीछे की वजह बताई है। आयोग का कहना है कि पिछले 20 सालों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम जोड़ने और हटाने के कारण कई बदलाव हुए हैं। तेजी से शहरीकरण हुआ है। शिक्षा, आजीविका और अन्य कारणों से लोग बड़ी संख्या में एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले गए हैं। बताया कि कुछ मतदाता एक स्थान पर पंजीकरण कराते हैं और फिर अपना निवास स्थान बदलकर, अपने मूल निवास स्थान की मतदाता सूची से अपना नाम कटवाए बिना, किसी अन्य स्थान पर अपना पंजीकरण करा लेते हैं। इससे मतदाता सूची में बार-बार उनका नाम आने की संभावना बढ़ जाती है।
बिहार में साल 2003 वाले वोटर वैध
चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में साल 2003 में वोटर लिस्ट का रिवीजन किया गया था। इसलिए 1 जनवरी 2003 की वैधता वाला वोटर सूची मान्य होगी। इस सूची में जिसका नाम होगा, उसे वर्तमान में चल रही वोटर लिस्ट रिवीजन से फर्क नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन पर बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने दिया एक महीने का वक्त
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines