Arvind Kejriwal Arrested Update : दिल्ली शराब घोटाले के जुड़े मनी लॉन्डिंग के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां जज ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया। इसे लेकर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से बात की।
क्या बोलीं कल्पना सोरेन
कल्पना मुर्मू सोरेन ने पति हेमंत सोरेन के एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से अभी बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। मैं एक साथी के रूप में उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है। संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा झारखंड केजरीवाल के साथ खड़ा है। इंडिया झुकेगा नहीं।
AAP को लगा झटका
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की रिमांड में हैं। ऐसे में दिल्ली में सरकार और पार्टी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाने से मना करने के बाद ईडी की टीम गुरुवार की शाम को सीएम हाउस पहुंची थी।
HC पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल
ईडी के अधिकारियों ने पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी ली और फिर लंबी पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने जमानत की गुहार लगाते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड के आदेश को चुनौती दी है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines