हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बना देना चाहिए…', CJP के प्रदर्शन में मंच से बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल के अलावा समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी जंतर-मंतर पहुंची थीं. सीजेपी के प्रदर्शन में पहुंचकर डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे. उन्होंने वहां पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात की. इसके बाद केजरीवाल ने सीजेपी वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रपोजल है कि सोनम वांगचुक को देश का एजुकेशन मिनिस्टर बना देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें सोनम वांगचुक जैसा शिक्षा मंत्री चाहिए. साथ ही उन्होंने 20 तारीख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने की भी अपील की.

मंच से अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमारे देश की शिक्षा प्रणाली के एग्जामिनेशन सिस्टम को दुरूस्त करने के लिए जुटे सीजेपी वर्कर्स और सोनम वांगचुक को सलाम करता हूं. हमारे देश में ऐसे बहुत सारे टीचर हैं, जब पेपर लीक हुआ तो उन्होंने आवाज उठाई , और उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई.’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘छात्र जब एग्जामिनेशन हॉल में जाता है तो विश्वास होता है कि वो परीक्षा पास कर लेगा, लेकिन जब पेपर लीक होता है तो उसका विश्वास टूट जाता है. हर साल पेपर लीक हो रहे है और ये छात्र कब तक बर्दाश्त करेंगे. छात्र सुसाइड कर कर रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा. इन लोगों ने अभी तक कोई सिस्टम चेंज नहीं किया है. अगले साल फिर पेपर लीक होंगे. हमारे बच्चे फिर मरेंगे, लेकिन इन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता.’

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के अलावा समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी जंतर-मंतर पहुंची थीं. सीजेपी के प्रदर्शन में पहुंचकर डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की. इसके बाद डिंपल यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके से भी मुलाकात की. डिंपल के साथ आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव और रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी जंतर-मंतर पहुंचे थे.

अभिजीत दीपके ने डिंपल यादव के पहुंचने की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola