कोलकाता: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे। इस दोरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत अन्य आप नेता भी मौजूद थे।
सीबीआई का गलत इस्तेमाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी सरकार को काम करने नहीं दिया जा रहा है, हम काम करना चाहते हैं, लेकिन हमारे पास शक्तियां नहीं हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई का गलत इस्तेमाल हो रहा है। पूरे देश में सरकारों को परेशान किया जा रहा है। सीएम ने केंद्र सरकार के अध्यादेश पर सभी दल को विरोध करने और साथ आने की अपील की।
ममता ने बताया कैसे होगा ऑर्डिनेंस वापस
ममता बनर्जी ने कहा कि इस अध्यादेश के खिलाफ सभी दल साथ आए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भी ऑर्डनेंस का विरोध करेगी। मैं सब पार्टी से अपील करती हूं कि अगर हम सब लोग एक साथ हो सकते हैं तो यह बहुत बड़ा मैसेज जाएगा और ऑर्डिनेंस चला जाएगा।
और पढ़िए – Wrestlers Protest: पहलवानों ने जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक निकाला कैंडल मार्च, विनेश फोगाट ने कहा- अब 28 को महापंचायत
उपराज्यपाल को वापस दी गई थी पावर
बता दें 19 मई को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाला अध्यादेश जारी किया था। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश, 2023 लेकर आई है। इस अध्यादेश के तहत किसी भी अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़ा अंतिम निर्णय लेने का हक उपराज्यपाल को वापस दे दिया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
50 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines