ममता बनर्जी से मिले अरविंद केजरीवाल, कहा- 'केंद्र सरकार के अध्‍यादेश का सभी दल विरोध करें'

Mamata Banerjee, Arvind Kejriwal, AAP, BJP, Bhagwant Mann, Raghav Chadha

अरविंद केजरीवाल कोलकाता में ममता बनर्जी से मिलें।

कोलकाता: दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे। इस दोरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत अन्य आप नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन

सीबीआई का गलत इस्‍तेमाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी सरकार को काम करने नहीं दिया जा रहा है, हम काम करना चाहते हैं, लेकिन हमारे पास शक्तियां नहीं हैं।’ उन्‍होंने आरोप लगाया कि सीबीआई का गलत इस्‍तेमाल हो रहा है। पूरे देश में सरकारों को परेशान किया जा रहा है। सीएम ने केंद्र सरकार के अध्यादेश पर सभी दल को विरोध करने और साथ आने की अपील की।

विज्ञापन

ममता ने बताया कैसे होगा ऑर्डिनेंस वापस

ममता बनर्जी ने कहा कि इस अध्‍यादेश के खिलाफ सभी दल साथ आए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भी ऑर्डनेंस का विरोध करेगी। मैं सब पार्टी से अपील करती हूं कि अगर हम सब लोग एक साथ हो सकते हैं तो यह बहुत बड़ा मैसेज जाएगा और ऑर्डिनेंस चला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – Wrestlers Protest: पहलवानों ने जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक निकाला कैंडल मार्च, विनेश फोगाट ने कहा- अब 28 को महापंचायत

उपराज्यपाल को वापस दी गई थी पावर

बता दें 19 मई को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाला अध्यादेश जारी किया था। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश, 2023 लेकर आई है। इस अध्यादेश के तहत किसी भी अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़ा अंतिम निर्णय लेने का हक उपराज्यपाल को वापस दे दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ