Who will succeed Arvind Kejriwal as Delhi CM: अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली की सियासत में ये सवाल बहुत बड़ा हो गया है। अतिशी मार्लेना, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज के साथ इस रेस में एक और नाम हो सकता है, जिस पर अरविंद केजरीवाल को बहुत भरोसा है। किसी भी मंत्री या विधायक से ज्यादा केजरीवाल ने अपनी पार्टी के इस नेता पर भरोसा किया है। ये ऐसा नाम है, जो दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी के पक्ष में एक बड़े वोट बैंक एकजुट कर सकता है। दिल्ली के गलियारों में कानाफूसी है कि आम आदमी पार्टी अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बतौर मुख्यमंत्री केजरीवाल की जगह कुर्सी सौंप सकती है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने में बाधा क्या? केजरीवाल की रणनीति पर फिरेगा पानी
हाल के वर्षों में आम आदमी पार्टी के भीतर राघव चड्ढा को मिली जिम्मेदारियों को देखें तो पंजाबी हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवा नेता ने जबरदस्त भूमिका निभाई है। सितंबर 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत का श्रेय राघव चड्ढा को मिला। राघव के पास पंजाब की जिम्मेदारी थी। यहां मिली सफलता के बाद राघव चड्ढा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भी बतौर प्रभारी काम किया और पार्टी को जबरदस्त सफलता दिलाई। पहली बार आम आदमी पार्टी ने गुजरात में पांच सीटें जीतीं और 12 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया।
राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेजा है। संजय सिंह के जेल जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को दिसंबर 2023 में राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया। हालांकि राज्यसभा के सभापति ने इस मांग को खारिज कर दिया। राघव चड्ढा इस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में सलाहकार के पद पर हैं। चड्ढा की इस नियुक्ति को कोर्ट में चैलेंज किया गया था, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल के बाद दिल्ली में CM पद के 5 दावेदार कौन? किसका दावा सबसे मजबूत
दिल्ली में गेमचेंजर बन सकते हैं राघव चड्ढा
राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को हुआ था। हिंदू पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले राघव चड्ढा दिल्ली में पंजाबी वोटरों को सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकजुट कर सकते हैं। द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 81 प्रतिशत हिंदू और 11.7 प्रतिशत मुस्लिम हैं। वहीं पंजाबी हिंदू समुदाय की आबादी 35 प्रतिशत के करीब है, जो दिल्ली की 20 सीटों पर असर रखते हैं।
छोटी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी
चड्ढा का आम आदमी पार्टी से जुड़ाव शुरुआत से ही रहा है। अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को दिल्ली लोकपाल बिल 2012 को ड्राफ्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। ये चड्ढा का पहला टास्क था। बाद में राघव को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। 2015 में दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत के बाद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को 26 साल की उम्र में पार्टी का नेशनल ट्रेजरर बनाया।
हालांकि राघव चड्ढा को 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में राघव ने राजेंद्र नगर से जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के आरपी सिंह को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। मई 2023 में राघव चड्ढा ने नई दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी रचाई।
बीते महीनों में आम आदमी पार्टी की राजनीति से राघव चड्ढा की अप्रत्यक्ष गैरमौजूदगी के बारे में पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि उन्हें आंखों की समस्या है और उसका उचित समय पर इलाज जरूरी है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines