वरुण सिन्हा, नई दिल्ली:
Arvind Kejriwal May be Arrested ED Ready For Raid Delhi Liquor Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ईडी के समन पर पूछताछ के लिए दफ्तर नहीं पहुंचे। ईडी का तीसरा समन स्किप करने के बाद दावा किया जा रहा है कि ईडी गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के घर छापेमारी कर सकती है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने दावा किया है कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो सकती है।
दरअसल, शराब घोटाला मामले की जांच के लिए अरविंद केजरीवाल को ईडी ने बुधवार को तीसरी बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि इस बार भी केजरीवाल पूछताछ के लिए ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने पूछताछ के लिए उपस्थित होने के बजाय ईडी को चिट्ठी लिखी।
केजरीवाल ने ईडी से प्रश्नावली भेजने को कहा है। उन्होंने ईडी की मंशा पर भी सवाल उठाया है। केजरीवाल का कहना है कि क्या ये समन मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए भेजे जा रहे हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी का कहना है कि ये साजिश केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने और उनकी गिरफ्तारी के उद्देश्य से की जा रही है।
किस आधार पर बुलाया जा रहा है?
इस मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि जब दो बार समन आया तो अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर कई सवाल पूछते हुए ईडी को चिट्ठी लिखी। उन्होंने पूछा कि क्या मुझे इस मामले में किस आधार पर बुलाया जा रहा है, लेकिन तीनों बार चिट्ठी भेजने के बावजूद ईडी ने अब तक सवालों का जवाब नहीं दिया है। आतिशी ने कहा कि ईडी के अफसरों को पता है कि ये समन गैरकानूनी है। अगर इसका कानूनन आधार होता तो चिट्ठी का जवाब दिया जाता।
क्या है दिल्ली शराब घोटाला?
दिल्ली शराब घोटाला को ‘लिकरगेट’ भी कहा जाता है। सीबीआई और ईडी का दिल्ली सरकार पर आरोप है कि आबकारी नीति 2021-2022 को संशोधित करते वक्त अनियमितताएं की गई थी। इसके जरिए निजी फर्म के जरिए लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ भी दिया गया था। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ था।
इस मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले मनीष सिसोदिया भी गिरफ्तार हो चुके हैं। वे फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं। अब केजरीवाल के समन के जवाब में पूछताछ के लिए उपस्थित न होने पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
7 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines