क्या अब आतिशी-सौरभ जाएंगे जेल? ED का दावा- केजरीवाल ने बताया कि विजय नायर दोनों को करता था रिपोर्ट

Arvind Kejriwal Revealed 2 Name ED Claims: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश करते समय ED ने दलील दी कि केजरीवाल ने पूछताछ में 2 नेताओं के नाम लिए हैं। इस दलील ने दिल्ली की सियासत को गरमा दिया है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या अब आतिशी और सौरभ भी जेल जाएंगे?

Arvind Kejriwal, Atishi Marlena, Saurabh Bhardwaj

Arvind Kejriwal, Atishi Marlena, Saurabh Bhardwaj

Arvind Kejriwal Revealed Atishi-Saurabh Name: दिल्ली की शराब नीति घोटाले में आरोपी CM अरविंद केजरीवाल को आज ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। 4 दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर आज पेशी हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें फिर 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने आज फिर जज के समक्ष अपनी गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई, लेकिन ED ने एक बड़ा दावा भी जज के सामने किया।

विज्ञापन

ED ने दलील दी कि 4 दिन रिमांड के दौरान पूछताछ में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया है। उन्होंने बताया कि विजय नायर उन्हें नहीं, बल्कि आतिशी और सौरभ को रिपोर्ट करता था। यह सुनने के बाद जज ने कोर्ट में मौजूद आतिशी से सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कोर्ट में पहजी बार आतिशी-सौरभ का नाम लिया गया। अब देखना यह होगा कि मामले में आगे ED क्या एक्शन लेती है?

विज्ञापन

ED की दलील- सहयोग नहीं कर रहे केजरीवाल

बता दें कि आज ED की तरफ से कोर्ट में ASG राजू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। उन्होंने जजा कावेरी बावेजा से कहा कि केजरीवाल जांच और पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे सवालों का जवाब भी गोल-मोल दे रहे हैं। अभी उनका रिमांड नहीं चाहिए, लेकिन पूछताछ में 2 नाम उनके मुंह पर आए, इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिए।

विज्ञापन

जज ने ED की यह दलील मान ली और केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ASG राजू ने दलील दी कि विजय नायर शराब घोटाले के दूसरे पक्ष साउथ लॉबी और दिल्ली सरकार के बीच मध्यस्थता करता था, जबकि केजरीवाल का कहना है कि वह उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था। आतिशी और सौरभ भारद्वाज से उसका लिंक है। वह उनको रिपोर्ट करता है।

विज्ञापन

21 मार्च को गिरफ्तार किए गए थे केजरीवाल

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले की जांच करते हुए ED पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। गत 21 मार्च को 9 समन भेजने के बाद भी पूछताछ के लिए ED के सामने पेश नहीं होने पर ED ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

22 मार्च को ED ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया। गत 28 मार्च को फिर कोर्ट में पेश करके एक अप्रैल तक रिमांड पर लिया। कुल 10 दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर आज फिर ED ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया, लेकिन उन पर सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए। कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक कस्टडी में भेज दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ