Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। वे 21 दिन के लिए जेल से बाहर आएंगे और अपनी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के 3 फेज की वोटिंग हो चुकी है और 4 फेज के मतदान होने बाकी हैं। दिल्ली में 25 मई को छठे फेज में मतदान होंगे।
आम आदमी पार्टी दिल्ली की 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2 सीटें कांग्रेस को मिली हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इस बीच केजरीवाल को जमानत मिलने से लोकसभा चुनाव 2024 पर असर पड़ सकता है। चर्चा है कि उन्हें सिम्पथी वोट मिल सकते हैं, जिससे देशभर में आम आदमी पार्टी कई सीटें जीत सकती है।
2019 में AAP को मिले थे अच्छे खासे वोट
बता दें कि साल 2019 में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी अच्छे-खासे वोट हासिल किए थे। भाजपा को दिल्ली में 56.86 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि ‘आप’ को 18.11 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस को 22.51 फीसदी वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस और AAP मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि दिल्ली में दोनों ही पार्टियों के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है, लेकिन अब केजरीवाल के बाहर आने से इनके चुनाव प्रचार को नई धार मिलेगी।
पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार में डटी
बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनकी जिम्मेदारी संभाली हुई थी। वे आम आदमी पार्टी का काम देख रही हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव प्रचार भी कर रही हैं। उनके साथ INDIA अलायंस और कांग्रेस के नेता कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। पिछले दिनों सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में भी रोड शो किया था। इस दौरान काफी भीड़ उमड़ी थी। राजधानी से बाहर भी सुनीता केजरीवाल रैलियां और रोड शो कर चुकी हैं। अब केजरीवाल प्रचार करेंगे।
संबंधित खबरें
सऊदी के 3 एयरपोर्ट्स के लिए 17 अक्टूबर तक एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द
13 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
50 mins ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
54 mins agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
1 hr ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines