Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को जमानत से लोकसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?

Arvind Kejriwal Bail Impact: अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब देखना यह है कि इसका लोकसभा चुनाव और इलेक्शन रिजल्ट पर क्या असर पड़ेगा? केजरीवाल करीब 50 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं और इन 50 दिनों में वे काफी सुर्खियों में रहे।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। वे 21 दिन के लिए जेल से बाहर आएंगे और अपनी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के 3 फेज की वोटिंग हो चुकी है और 4 फेज के मतदान होने बाकी हैं। दिल्ली में 25 मई को छठे फेज में मतदान होंगे।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी दिल्ली की 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2 सीटें कांग्रेस को मिली हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इस बीच केजरीवाल को जमानत मिलने से लोकसभा चुनाव 2024 पर असर पड़ सकता है। चर्चा है कि उन्हें सिम्पथी वोट मिल सकते हैं, जिससे देशभर में आम आदमी पार्टी कई सीटें जीत सकती है।

विज्ञापन

2019 में AAP को मिले थे अच्छे खासे वोट

विज्ञापन

बता दें कि साल 2019 में द‍िल्‍ली की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने कब्‍जा जमाया था, लेक‍िन आम आदमी पार्टी ने भी अच्‍छे-खासे वोट हास‍िल क‍िए थे। भाजपा को द‍िल्‍ली में 56.86 प्रत‍िशत वोट म‍िले थे, जबक‍ि ‘आप’ को 18.11 प्रत‍िशत वोट म‍िले थे। कांग्रेस को 22.51 फीसदी वोट म‍िले थे। इस बार कांग्रेस और AAP म‍िलकर चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि द‍िल्‍ली में दोनों ही पार्ट‍ियों के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है, लेकिन अब केजरीवाल के बाहर आने से इनके चुनाव प्रचार को नई धार म‍िलेगी।

विज्ञापन

पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार में डटी

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनकी जिम्मेदारी संभाली हुई थी। वे आम आदमी पार्टी का काम देख रही हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव प्रचार भी कर रही हैं। उनके साथ INDIA अलायंस और कांग्रेस के नेता कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। पिछले दिनों सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में भी रोड शो किया था। इस दौरान काफी भीड़ उमड़ी थी। राजधानी से बाहर भी सुनीता केजरीवाल रैलियां और रोड शो कर चुकी हैं। अब केजरीवाल प्रचार करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ