हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जिस राज्य में CM की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी', असम में बोले केजरीवाल

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Assam Visit: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को असम में अपनी एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है और राज्य सरकार जिस गति से यहां लोगों को रोजगार दे रही है, लगता है कि सभी को रोजगार मिलने में 100 साल लग जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुवाहाटी में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि आप की जीत हुई तो असम के हर बच्चे को रोजगार मिलेगा। उन्होंने असम की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस गति से मुख्यमंत्री सरमा रोजगार दे रहे हैं, मुझे लगता है कि सभी को नौकरी देने में 100 साल लग जाएंगे।

और पढ़िए – Delhi Budget 2023 Live Updates: केजरीवाल सरकार ने शिक्षा के लिए 16,575 करोड़ रुपये आवंटित किए

एजुकेशन को लेकर असम सरकार पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा मुझे जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। वे सीएम बने लेकिन उन्होंने असम की संस्कृति नहीं सीखी।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि असम के लोग ऐसे नहीं हैं कि वे अपने मेहमान के साथ बुरा बर्ताव करें, बल्कि असम के लोग अपने मेहमान को चाय पिलाते हैं। असम के लोग अपने मेहमान को जेल नहीं भेजते। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

केजरीवाल ने पूछा- हिमंत सरमा ने क्या किया?

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की वर्तमान सरकार 2014 में वापस आई और हमारी आप 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। हेमंत बिस्वा ने क्या किया? कुछ नहीं, उन्होंने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

विज्ञापन
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: कोर्ट ने ED को दिया नोटिस, 25 मार्च तक टली मनीष सिसोदिया की जमानत

केजरीवाल ने कहा कि असम में बेरोजगारी है। असम में पेपर लीक होता है। यहां के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है। अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola