Supreme Court: अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ दर्ज याचिका सुप्रीम कोर्ट से ली वापस

Arvind Kejriwal Arrest Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई याचिका वापस ले ली है। अब निचली अदालत में सुनवाई होने के बाद सुप्रीम कोर्ट आने की बात कही जा रही है। सूत्रों के हवाले से याचिका वापस लेने की वजह भी बताई गई है।

Arvind kejriwal

Arvind Kejriwal

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Arrest Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई याचिका वापस ले ली है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल को अभी निचली अदालत में पेश किया जाना है, इसलिए हम यहां से याचिका वापस ले रहे हैं।

बता दें कि बीती रात गिरफ्तारी होते ही आम आदमी पार्टी के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी, जिस पर आज सुनवाई होनी थी। ईडी ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट पेश किया था। ईडी का पक्ष भी सुनने की अपील की गई थी। ईडी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल पर कोई भी फैसला देने से पहले ईडी का पक्ष भी सुना जाए। ईडी के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी सुबूत हैं, लेकिन केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली।

विज्ञापन

 

3 सदस्यों वाली बेंच ने करनी थी सुनवाई

बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना की स्पेशल बेंच मामले की सुनवाई करनी थी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुबह ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने उन्होंने केजरीवाल का केस संजीव खन्ना की बेंच के समक्ष पेश करने को कहा था। याचिका पर सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अगुवाई वाली तीन सदस्यों की बेंच ने करनी थी, लेकिन याचिका वापस ले ली गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

क्यों वापस ली गई याचिका?

सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर वापस ली, क्योंकि निचली अदालत में मामले की सुनवाई होनी है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी को वहां मौजूद रहना पड़ेगा। इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेने का फैसला लिया, लेकिन राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के बाद अभिषेक मनु सिंघवी फिर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ