Arvind Kejriwal 10 Guarantees: दिल्ली CM और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को 10 गारंटियां दी हैं। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के हेड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गारंटियों की घोषणा की और कहा कि आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं। मैंने INDIA गठबंधन के साथियों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है, लेकिन इन गारंटी से किसी को कोई समस्या नहीं होगी, मैं यह गारंटी लेता हूं कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं सुनिश्चित करुंगा कि यह गारंटी लागू हों।
केजरीवाल द्वारा जनता को दी गईं 10 गारंटियां…
1. पूरे देश में गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे।
2. देश के सारे सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाएंगे। देश में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी, शानदार और फ्री शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा।
3. लोगों के लिए अच्छे इलाज का इंतजाम करेंगे। पूरे देश में हर गांव मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। जिला अस्पतालों को शानदार प्राइवेट अस्पतालों की तरह बनाया जाएगा। इंश्योरेंस आधारित नहीं, बल्कि देश के हर आदमी का मुफ्त इलाज होगा। हम इसके लिए हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर क्रिएट करेंगे।
4. राष्ट्र सर्वोपरि हमारी चौथी गारंटी है। सारी दुनिया जानती है कि चीन ने हमारे देश की जमीन पर कब्जा कर लिया। हमारी केंद्र सरकार नकारती रही। देश की जितनी जमीन पर चीन ने कब्जा किया हुआ है, उसे छुड़वाएंगे। इसके लिए सेना को पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी और डिप्लोमैटिक स्तर पर भी प्रयास किए जाएंगे। सेना को रोका नहीं जाएगा।
5. अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा। जितने बच्चों को अभी तक अग्निवीर में शामिल किया जाएगा, उनको पक्का किया जाएगा और सेना में इस ठेकेदारी प्रथा को बंद करेंगे। सेना और देश की सुरक्षा पर जितना पैसा खर्च करने की जरूरत होगी, वो करेंगे।
6. किसानों को इज्जत की जिंदगी देने के लिए उनकी फसलों के पूरे दाम देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर किसानों की फसलों के पूरे दाम दिलाए जाएंगे।
7. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया जाएगा, जो कई दशकों से दिल्ली के लोगों का हक है।
8. बेरोजगारी को दूर करने के लिए हमने काफी डीटेल्ड प्लानिंग की है। एक साल में 2 करोड़ नए रोजगार का इंतजाम किया जाएगा।
9. भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बीजेपी की वॉशिंग मशीन को चौराहे पर खड़ा करके तोड़ा जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की मौजूदा व्यवस्था को खत्म किया जाएगा। छोटे और बड़े, दोनों लेवल पर भ्रष्टाचार को प्रभावी तरीके से खत्म करेंगे।
10. व्यापारियों के लिए रास्ते आसान बनाएंगे। पिछले 8-10 साल में देश के 12 लाख हाई नेटवर्थ वाले अमीर लोग व्यापार और उद्योग बंद करके विदेश चले गए, क्योंकि केंद्र सरकार ने आतंक मचा रखा है। GST को PMLA से बाहर करके उसका सरलीकरण किया जाएगा। नए व्यापार और उद्योग खोलने की व्यवस्था करेंगे। हमारा टारगेट चीन को पीछे छोड़ना है। इसके लिए सभी व्यापारियों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
2 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
26 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines