News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kerala Mob Lynching: केरल के एर्नाकुलम जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अरुणाचल प्रदेश से काम की तलाश में आए एक प्रवासी मजदूर को लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। 10 लोगों पर हत्या का इल्जाम लगा है। वहीं पुलिस ने भी मर्डर के केस में सभी को हिरासत में ले लिया है।
देर रात हुआ हमला
24 साल का अशोक दास एर्नाकुलम के वालाकोम स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। गुरुवार की रात अशोक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला कलीग के घर उससे मिलने पहुंचा। तभी कुछ लोगों ने अशोक पर हमला बोल दिया। इससे पहले की अशोक कुछ समझ पाता सभी ने मिलकर अशोक पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताई सच्चाई
केरल पुलिस के अनुसार, अशोक दास रेस्टोरेंट में खाना बनाता था। गुरुवार की रात वो एक महिला कलीग से मिलने गया था और वापस लौटते समय कुछ लोगों ने अशोक को घेर लिया। उन्होंने अशोक से अजीबो-गरीब सवाल किए, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की मगर गैंग ने अशोक को धर दबोचा और सड़क किनारे मौजूद खंभे में बांध दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर अशोक की बुरी तरह से पिटाई की।

मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को देखते ही गुंडे वहां से भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक खून में लथ-पथ पड़ा था। अशोक के सिर और छाती पर गहरी चोटें आई थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। अशोक को केरल के कोट्टायम में मौजूद एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया मगर शुक्रवार की सुबह अशोक ने दम तोड़ दिया।
आरोपियों को किया अरेस्ट
अशोक पर हमला करने वाले 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। मॉब लिचिंग का शिकार होने के बाद अशोक की मौत हो गई, मगर इस हमले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।