India China Conflict: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के झड़प के बाद भाजपा सांसद ने प्रतिक्रिया दी है। अरुणाचल-पूर्व के भाजपा सांसद तपीर गाओ ने कहा, “मैंने सुना है कि भारतीय पक्ष में कुछ चोटों की सूचना मिली थी, लेकिन चीनी सैनिकों को बहुत अधिक चोटें आईं… सीमा पर भारतीय सैनिक एक इंच भी नहीं हिलेंगे… घटना निंदनीय है…।”
दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की सूचना
सेना सूत्रों के अनुसार, तवांग में हुई झड़प में दोनों देशों के कई सैनिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर को ईस्टर्न लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल में तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प हुई थी।
MP News: PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया दमोह से गिरफ्तार
सूत्रों का कहना है कि इसमें दोनों तरफ के सैनिक जख्मी हुए हैं। सेना सूत्रों के मुताबिक कोई भी भारतीय सैनिक गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चीन के कुल 300 सैनिक आए थे। इस झड़प में छह भारतीय सैनिक घायल हुए हैं। जिन्हें गुवाहटी अस्पताल में लाया गया है।
सेना ने जारी किया ये बयान
सेना के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी के साथ कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग सेक्टर के क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं। यह व्यवस्था यहां साल 2006 से चल रही है।
9 दिसंबर को पीएलए के सैनिकों ने तवांग सेक्टर में एलएसी को टच किया, जिसका भारत के सैनिकों ने दृढ़ता से मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि इसके बाद दोनों पक्ष तुरंत क्षेत्र से हट गए। घटना की अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में, क्षेत्र में देश के कमांडर ने शांति बहाली के लिए अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
5 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
11 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
14 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines