Who Is Arun Goyal : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इससे ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। हालांकि, उनके इस्तीफे देने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं कौन हैं अरुण गोयल।
कौन हैं अरुण गोयल
पंजाब के पटियाला के रहने वाले अरुण गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। उन्होंने रिटायर होने से कुछ महीने पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद वे चुनाव आयोग का हिस्सा हो गए थे। उन्होंने 21 नवंबर 2022 को चुनाव आयुक्त का प्रभार संभाला था। इससे पहले वे पंजाब और केंद्र सरकार के प्रमुख विभाग में कार्य कर चुके हैं।
यह भी पढे़ं : शाहनवाज हुसैन और मोहसिन रजा का कटा टिकट, BJP ने यूपी-बिहार में विधान परिषद प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट
अरुण गोयल की नियुक्ति पर हुआ था विवाद
चुनाव आयुक्त के पद पर अरुण गोयल की नियुक्ति को लेकर विवाद भी हुआ था, क्योंकि उन्होंने चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्त होने से एक दिन पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा था।
कौन बनता है चुनाव आयुक्त
सरकारी सेवा से रिटायर अधिकारी ही मुख्य चुनाव आयुक्त या चुनाव आयुक्त बन सकते हैं। उनका कार्यकाल 65 साल की उम्र तक या 6 साल के लिए होता है।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले क्यों दिया इस्तीफा
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने ऐसे समय में अपना इस्तीफा दिया है, जब चुनाव आयोग राज्यों का दौरा कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा था। अरुण गोयल ने इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। अब बड़ा सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अरुण गोयल को चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा देना पड़ा।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की सीटें 543… पार्टियां 2800… क्यों रजिस्ट्रेशन कराते हैं दल
राष्ट्रपति ने अरुण गोयल का इस्तीफा किया स्वीकार
अरुण गोयल के इस्तीफा देने के बाद चुनाव आयोग में आयुक्त के दो पद खाली हो गए। इस वक्त राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। इसे लेकर कानून और न्याय मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि कि राष्ट्रपति ने 9 मार्च 2024 से चुनाव आयुक्त अरुण गोयल द्वारा दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
2 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
14 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
16 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
16 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
20 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
20 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
22 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
22 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines