नेशनल काॅन्फ्रेंस के सांसद मोहम्म्द अकबर लोन को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
Edited By Rakesh Choudhary

Mohammed Akbar Lone
Edited By Rakesh Choudhary

Mohammed Akbar Lone
Article 370 Hearing Supreme Court Strict on Mohammed Akbar Lone: सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 370 को खत्म करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। सोमवार को इस मामले में याचिकाकर्ता और नेशनल काॅन्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन को एक हलफनामा दायर करने को कहा। हलफनामे में उन्हें बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। बता दें कि लोन जब विधायक थे तो उन्होंने जम्मू कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे और पाकिस्तान का झंडा भी लहराया था।
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम हलफनामे में उससे यह चाहते हैं कि वह बिना शर्त स्वीकार करे कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इस पर उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वह भारत के संविधान में निष्ठा रखते हैं। वह ऐसे एक बयान वाला हलफनामा मंगलवार को कोर्ट में दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि मामले में कश्मीरी पंडितों की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: