नई दिल्लीः भारतीय सेना के साथ एक संयुक्त अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। सीआरपीएफ की ओर से बताया गया है कि सूची में आठ स्थानीय आतंकवादी, जबकि 19 विदेशी आतंकवादी शामिल हैं। इन्हें इस साल 5 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में मार गिराया गया है।
साल 2022 में मार गिराए थे 187 आतंकी
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्ष 2022 में घाटी में सुरक्षा बलों ने कुल 187 आतंकवादियों को मार गिराया था। इसमें 130 स्थानीय आतंकवादी और 57 विदेशी आतंकवादी शामिल थे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया एजेंसी को बताया कि पिछले वर्षों से तुलना करें तो घाटी में विदेशी आतंकवादियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। बयान के अनुसार, सीआरपीएफ ने यह भी बताया कि इस साल विभिन्न अभियानों में 16 नक्सली पकड़े गए हैं।
यह भी पढ़ेंः Delhi Gov vs Centre: बिजली नियामक प्रमुख की नियुक्ति को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जानें क्या है विवाद
सेना का दावा, बदल रही है घाटी की तस्वीर
23 जून को कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर के काला जंगल में संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया गया था। सैन्य बलों का दावा है कि नए जम्मू और कश्मीर ने आतंक को हरा दिया है। एक अविकसित और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र से देश के सबसे जीवंत स्थानों में से एक में बदल गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
3 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
6 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
9 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्कूल की तीन इमारतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
12 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
19 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
19 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
20 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines