Amarnath Yatra 2025: इस साल 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। 38 दिनों तक यह यात्रा चलेगी। यात्रा में भाग लेने के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में सेना को अलर्ट मूड पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रख रहीं हैं। इसी सिलसिले में हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार को व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने क्षेत्र के संवेदनशील गांवों, खेतों, नालों, और खाली मकानों की गहन तलाशी ली। ऑपरेशन का उद्देश्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, घुसपैठ या आतंकवाद से जुड़ी संभावना को समय रहते निष्फल करना है।
हो रही कड़ी जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके स्थापित किए गए हैं और आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। प्रशासन और सुरक्षा बलों ने भरोसा दिलाया है कि यात्रा को हर हाल में सुरक्षित बनाया जाएगा और किसी भी तरह की आतंकी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
ग्रामीणों को एलर्ट रहने को कहा
सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्हें सतर्क रहने की अपील की। स्थानीय लोगों को यह भी कहा गया कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें। सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों की मदद से अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई है। ताकि यात्रा में किसी भी स्तर पर आंतकियों को मौका न मिले।
यह हैं यात्रा के दो रूट
अमरनाथ धाम पहुंचने के लिए पहलगाम और बालटाल से यात्रा शुरू होती है। पहलगाम का मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है और इसमें तीन दिन लगते हैं लेकिन यह आसान रास्ता है। इस रास्ते में चंदनवाड़ी तक जाते हैं, जो 16 किलोमीटर दूर है और फिर शेषनाग, पंचतरणी और अंत में गुफा तक। वहीं बालटाल का मार्ग 14 किमी लंबा है लेकिन इसकी चढ़ाई काफी खड़ी है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines