जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. सेना और पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया गया. इस पूरे ऑपरेशन का असली हीरो रहा भारतीय सेना का बहादुर आर्मी डॉग ‘टायसन’, जो पैर में गोली लगने के बावजूद भी नहीं रुका और आतंकियों के ठिकाने तक जा पहुंचा. ये ऑपरेशन किश्तवाड़ के चतरू इलाके में चलाया गया.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बैठकर दिल्ली को दहलाना चाहता था लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद, हाफिज सईद और लखवी से ले रहा था आदेश
टायसन ने दिखाई बहादुरी
सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपे हुए हैं. इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और बाकी सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी अभियान के दौरान आर्मी डॉग टायसन को आगे भेजा गया. टायसन ने आतंकियों के छिपने की जगह का पता लगा लिया. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में टायसन को गोली लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और आतंकियों की सही लोकेशन जवानों को बता दी.
इलाज के बाद टायसन की हालत स्थिर
टायसन की जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. इसके बाद हुई मुठभेड़ में 3 जैश आतंकियों को मार गिराया गया, जिनमें से एक था टॉप कमांडर सैफुल्लाह. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. सुरक्षा बलों के मुताबिक, मारे गए आतंकी लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. समय रहते कार्रवाई होने से और टायसन की बहादुरी की वजह से एक बड़ा खतरा टल गया. घायल आर्मी डॉग टायसन को तुरंत एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. सेना के अधिकारियों ने टायसन की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि वो आर्मी के जवानों की तरह ही इस देश का सच्चा हीरो है.
ये भी पढ़ें: मां वैष्णो देवी के भवन पर बड़े आतंकी हमले का अलर्ट, दिल्ली के बाद कटरा बना अभेद्य किला, सेना-पुलिस तैनात
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
16 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
44 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
46 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines