थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी इस वक्त मध्य प्रदेश के रीवा के दौरे पर हैं. यहां टीआरएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भविष्य की चुनौतियों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियां आ रही हैं. ये चुनौतियां अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता की हैं. ये ऐसी चीजें हैं, जो आने वाले वक्त में चुनौती बनने वाली हैं.
उन्होंने कहा कि आप और मैं भविष्य के बारे में बिल्कुल अनभिज्ञ हैं. ट्रंप आज क्या कर रहे हैं? मुझे लगता है कि ट्रंप को भी नहीं पता कि वे कल क्या करने वाले हैं. चुनौतियां इतनी तेजी से आ रही हैं कि जब तक आप एक पुरानी चुनौती को समझने की कोशिश करते हैं, तब तक एक नई चुनौती सामने आ जाती है और यही सुरक्षा चुनौतियां हमारी सेना के सामने हैं. चाहे वह सीमा पर हो, आतंकवाद पर हो, प्राकृतिक आपदाओं पर हो, या साइबर युद्ध पर हो.
थल सेना अध्यक्ष ने कहा कि अंतरिक्ष युद्ध, उपग्रह, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और सूचना युद्ध जैसी नई चीजें शुरू हुई हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से अफवाहें फैलाई जाती हैं, ऑपरेशन सिंदूर में सुना कि कराची पर हमला हुआ. ऐसी कई खबरें आईं, जो हमें भी खबर जैसी लगीं कि ये कहां से आईं, किसने कीं? हम खोजते रह जाते थे कि ये खबरें आईं कहां से? इन सभी चुनौतियों के दायरे में, आपको जमीन, आसमान, पानी और तीनों पर काम करना होगा.
थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय हमें जीवन में क्या सबक मिला? दुश्मन पर विजय प्राप्त करने के अलावा, ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य संप्रभुता, अखंडता और शांति की पुनर्स्थापना करना था. यह प्रधानमंत्री ही थे जिन्होंने कहा था कि इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर होगा. इसका सबसे बड़ा फायदा ये हुआ कि पूरे देश में इस नाम की चर्चा थी और इसने पूरे देश को जोड़ा. जब भी कोई बेटी, मां या बहन अपने माथे पर सिंदूर लगाती है तो दुआएं देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर खड़े सैनिक के लिए जाती हैं.
उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमें सीखने को मिला आत्मविश्वास और शांति. आत्मविश्वास और दूसरों पर विश्वास बहुत जरूरी है. इस ऑपरेशन के दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुखों को मिलकर काम करना था. तीनों सेनाओं के प्रमुख शांत रहे. तीनों सेना प्रमुख के माथे पर कोई परेशानी नहीं थी. हम हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आए. इससे देश के लोगों को विश्वास मिला कि वे सुरक्षित हाथों में हैं.
संबंधित खबरें
CM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
55 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines