Army Chief Upendra Dwivedi: आतंकवाद का सहारा लेकर भारत में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले पाकिस्तान को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान इसी तरह भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देना जारी रखता है, तो उसे खुद यह तय करना होगा कि वह दुनिया के भूगोल का हिस्सा बना रहना चाहता है या फिर इतिहास में सिमटना चाहता है. सेना प्रमुख का यह बड़ा बयान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम के दौरान आया.
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में जब उनसे पूछा गया कि अगर भविष्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी स्थिति दोबारा बनती है, तो भारत का रुख क्या होगा? इस पर जनरल द्विवेदी ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल जब आतंकवादियों ने पहलगाम में सैलानियों को निशाना बनाया था, तब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.
जनरल द्विवेदी ने कहा कि पिछली बार ऑपरेशन के दौरान भारत ने थोड़ी नरमी बरती थी और संयम दिखाया था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अगर पाकिस्तान अब कोई भी हिमाकत करता है, तो भारतीय सेना इतनी कड़ी कार्रवाई करेगी कि पाकिस्तान सोचने पर मजबूर हो जाएगा.
इस दौरान सेना प्रमुख ने आधुनिक युद्ध के बदलते तरीकों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि अब लड़ाई सिर्फ जमीन, हवा या समुद्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह साइबर और स्पेस तक फैल चुकी है. सेना अब नई तकनीक और डेटा आधारित युद्ध क्षमता को मजबूत करने पर पूरा ध्यान दे रही है. उन्होंने इस लड़ाई में देश के युवाओं और एनसीसी (NCC) कैडेट्स से भी मदद की अपील की, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय सिविल डिफेंस में बड़ी भूमिका निभाई थी. सेना प्रमुख के इस बयान से साफ है कि भारत अब सीमा पार आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
58 mins ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
3 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines