Army Chief Upendra Dwivedi Reaction on China: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने चीन से लगी एलएसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है लेकिन उसे ग्राउंड पर लागू करने का काम मिलिट्री कमांडर देखेंगे। उन्होंने कहा कि एलएसी पर हालात स्थिर है लेकिन सामान्य नहीं है। सेना प्रमुख ने बातें चाणक्य डिफेंस डायलाॅग के दौरान कही।
आर्मी चीफ ने कहा कि चीन के साथ कंपीट और कोऑपरेट करना होता है। इसके अलावा कंफ्रंट और कोएक्जिस्ट भी करना होता है। हम चाहते है कि जो स्थिति अप्रैल 2020 से पहले थी, वह वापस आ जाए। चाहे वह पेट्रोलिंग को लेकर हो, बफर जोन हो या ग्राउंड में कौन-कहां पर था। जब तक 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल नहीं होगी, तब तक स्थिति चिंताजनक स्तर पर रहेगी। हम किसी भी ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चाहे वह जो भी स्थिति में आए हम उसका मुकाबला कर सकते हैं।
भरोसे के कारण हुआ नुकसान
सेना प्रमुख ने कहा कि इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान भरोसे का हुआ है। कई मसले ऐसे थे जिन्हें सुलझाना आसान था। जहां स्थिति ज्यादा मुश्किल है, वहां दोनों ओर से अपना-अपना परसेप्शन है। जनरल ने कहा कि दोनों देशों की ओर से कुछ पाॅजिटिव संकेत मिले हैं लेकिन मिलिट्री कमांडर इस पर बैठकर बात करेंगे और फिर उसे जमीन पर कैसे उतारना है। यह तभी हो पाएगा जब हर फ्रंट और पहलू को लेकर अलग-अलग बातचीत होगी।
ये भी पढ़ेंः झारखंड के लिए नीतीश का बड़ा प्लान! 3 सीटों पर दावेदारी पक्की, दिग्गजों के साथ मैदान फतह करने की तैयारी
हमारे माॅडल विलेज चाइना से बेहतर
उन्होंने कहा कि चीन ने एलएसी की ओर कई गांव बनाए हैं, जिन्हें लेकर भारतीय सेना शुरुआत से ही सतर्क है। सेना प्रमुख ने कहा कि तिब्बत और चीन की आबादी एलएसी के पास नहीं है। वे आर्टिफिशियल इमिग्रेशन कर रहे हैं। उनका देश है वे जो चाहें कर सकते हैं। इसके पीछे बड़ा डिजाइन है, हमें देखना होगा। हमारी सीमा पर भी माॅडल विलेज हैं। राज्य सरकार, आर्मी और केंद्र सरकार मिलकर इस पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ेंः अतिक्रमण से बने मंदिर-मस्जिद या दरगाह पर चलेगा बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फरमान
साउथ चाइना सी को लेकर ये बोले
आर्मी चीफ ने कहा कि साउथ चाइना सी में क्या हो रहा है? पहले ग्रे जोन में मछुआरे आए, फिर उन्हें बचाने के लिए मिलिट्री आती है। इसके पीछे कुछ और डिजाइन है जोकि हमें देखनी होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद वहां के हालात बदले हैं। अमरनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी और खूब विकास हुआ। हमारा ज्यादा जोर दक्षिण कश्मीर पर था वहां भी अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, जानें कहां-कहां रुकेगी
1 hr agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
1 hr agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
2 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
3 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
6 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
7 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
8 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
9 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
9 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines