Arunachal Pradesh: थल सेनाध्यक्ष (CoAS) जनरल मनोज पांडे ने रविवार को पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ यूनिट्स का दौरा किया। इस दौरान सेना प्रमुख पांडे को सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने सोमवार को कहा, “CoAS ने कड़ी चौकसी बनाए रखने के लिए सैनिकों की सराहना की। साथ ही जवानों से समान उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने का आह्वान किया।” बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के एक महीने से अधिक समय के बाद जनरल पांडे की यात्रा हुई।
दिसंबर में भारतीय सेना ने जारी किया था बयान
बता दें कि दिसंबर में भारतीय सेना ने एक बयान में कहा था कि 9 दिसंबर को पीएलए सैनिकों ने तवांग सेक्टर में एलएसी पर पहुंचे और यथास्थिति को प्रभावित करने की कोशिश की। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से उनके इस करतूत का विरोध किया। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई।
बयान में कहा गया है, “दोनों पक्ष तुरंत संघर्ष वाले क्षेत्र से हट गए। घटना के बाद क्षेत्र में अपने (भारतीय) कमांडर ने शांति और शांति बहाल करने, मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्ष चीनी कमांडर के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।” बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी के साथ-साथ अलग-अलग धारणा के क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष अपने दावे की रेखा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं। सूत्रों का दावा है कि 2006 से यह चलन है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines